देवास

करवाचौथ स्पेशल इवेंट दिया और बाती में गूंजे प्यार भरे नगमे, प्रतिष्ठित दम्पति का इंस्पायर कपल अवार्ड से हुआ सम्मान

देवास। इन्फॉर्म ह्यूमन डिजिटल मीडिया कंपनी द्वारा 18 अक्टूबर को होटल स्पाइस कर्व इंदौर में करवा चौथ स्पेशल इवेंट दिया और बाती का आयोजन किया गया। इस समारोह में इंस्पायरल कपल अवार्ड से शहर के कई सम्मानित दंपतियों को इन्फार्म ह्यूमन परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, देवास विकास प्राधिकरण पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव, नगर परिषद अध्यक्ष बागली श्रीमती सीमा कमल यादव अतिथि रहे। समारोह का शुभारंभ सम्मानित दम्पतिओ के साक्षात्कार से हुआ। आईएच के एडिटर इन चीफ राजेश व्यास ने इंटरव्यू लिया। इंटरव्यू की दिया और बाती थीम पर आधारित प्रश्न के माध्यम से आकर्षक शुरुआत हुई। इसके बाद संगीत का आयोजन हुआ। जिसमें भावुक गीतों की प्रस्तुति दी गई। श्रीमती उमा श्रीवास्तव ने भावनात्मक कविता की प्रस्तुति दी। समारोह के अगले चरण में मुख्य अतिथि दुर्गेश अग्रवाल ने सभी दम्पति को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद श्री अग्रवाल ने संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इन्फार्म ह्यूमन के आयोजन अनोखे और आकर्षक होते हैं वहीं श्री अग्रवाल ने सभी सम्पत्ति को बधाई प्रेषित की। अतिथियों का स्वागत इन्फार्म ह्यूमन की सीईओ श्रीमती वर्षा व्यास व कृष्ण कांत दुबे ने किया।

इनका हुआ सम्मान
समारोह में देविप्रा के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव श्रीमती रंजीता यादव, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव नगर परिषद अध्यक्ष बागली श्रीमती सीमा कमल यादव, डाक्टर कुलदीप श्रीवास्तव श्रीमती उमा श्रीवास्तव। डाक्टर विजय कुलकर्णी श्रीमती डाक्टर चारू तिवारी, वरिष्ठ व्यापारी राधेश्याम सोनी मनिराम ज्वेलर्स श्रीमती अपर्णा सोनी, वैदिक वैलनेस सेंटर से श्री हेमन्त तिवारी श्रीमती हर्षा तिवारी, सीए मनीष राठी श्रीमती निधि राठी, मप्र हाईकोर्ट एडवोकेट प्रशांत शर्मा श्रीमती शर्मा, डाक्टर महावीर जैन श्रीमती स्मिता जैन, जिला परियोजना अधिकारी मुकेश निगम श्रीमती निगम का इंस्पायर कपल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page