देवास

देखिए। कैमरे की नजर से प्रकृति की सुंदरता

संकलन – मोहन सिंह राजपूत

विश्व छायांकन दिवस पर बर्ड एवं नेचर फोटोग्राफर मोहन सिंह राजपूत का संदेश

इन्फार्म ह्यूमन, देवास। विश्व छायांकन दिवस के अवसर पर बर्ड एवं नेचर फोटोग्राफर मोहन सिंह राजपूत ने सभी छायाकारों एवं प्रकृति प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि “हमने प्रकृति को देखा नहीं, महसूस किया है और कैमरे के माध्यम से उसकी सुंदरता को दिखाया है।” उन्होंने कहा कि बर्ड एवं नेचर फोटोग्राफी के लिए कैमरा तस्वीर लेने का माध्यम ही नहीं है, बल्कि प्रकृति के अनमोल संसार को सहेजने की अभिव्यक्ति का संवेदनशील साधन है। प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाकर तस्वीर के भीतर प्रकृति की कहानी को समेटने का प्रयास किया जाता है। मोहन सिंह राजपूत ने कहा कि तस्वीरों के माध्यम से पक्षियों, पर्यावरण एवं जैविक विविधता के संरक्षण के प्रति प्रेम और जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। कैमरे की दृष्टि से प्रकृति की सुंदरता को संजोते हुए उसके संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि इसी संकल्प के साथ नवोदित एवं अनुभवी छायाकारों तथा प्रकृति प्रेमियों को विश्व छायांकन दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page