देश

Somvati Amavasya 2024: सोमवार को मनाई जाएगी सोमवती अमावस्या, जान लीजिए स्नान-दान का सही मुहूर्त

[ad_1]

सोमवती अमावस्या 2024

Image Source : INDIA TV
सोमवती अमावस्या 2024

Somvati Amavasya 2024 Snan Daan Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान-दान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही अमावस्या के दिन पितरों की श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है। साथ ही व्यक्ति को पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। बता दें कि अमावस्या जब सोमवार के दिन पड़ती है तो उसे सोमवती अमावस्या कहते हैं। सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव की पूजा का विधान है। इस दिन महादेव की पूजा करने से मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए अब जानते हैं कि सोमवती अमावस्या के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। 

सोमवती अमावस्या 2024 स्नान-दान मुहूर्त

  • पौष कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का प्रारंभ- 30 दिसंबर 2024 को सुबह 4 बजकर 1 मिनट पर
  • पौष कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि समाप्त- 31 दिसंबर 2024 को  देर रात 3 बजकर 56 मिनट पर
  • सोमवती अमावस्या 2024  तिथि- 30 दिसंबर 2024 
  • अमावस्या के स्नान-दान करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 5 बजकर 24 मिनट से सुबह 6 बजकर 19 मिनट तक
  • स्नान-दान करने के लिए  अभिजीत मुहूर्त-  दोपहर 12 बजकर 03 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक 
  • वृद्धि योग- सुबह से लेकर रात 8 बजकर 32 मिनट तक है।  

सोमवती अमावस्या का महत्व

सोमवती अमावस्या के दिन विवाहित स्त्रियों के द्वारा अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने का भी विधान है। इस दिन विवाहित स्त्रियां व्रत रखकर पीपल के वृक्ष की दूध, जल, पुष्प, अक्षत, चंदन इत्यादि से पूजा करती हैं और वृक्ष के चारों ओर 108 बार कच्चा सूत का धागा लपेट कर परिक्रमा करती हैं। सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा अर्चना करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं अमावस्या के दिन स्नान-दान करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है और भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Somvati Amavasya Upay: सोमवती अमावस्या के दिन जरूर करें ये उपाय, सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, जीवन बनेगा खुशहाल

Property Purchase Muhurat 2025: नए साल में घर खरीदने के लिए ये हैं सबसे उत्तम तिथियां, यहां जानें शुभ मुहूर्त

Virgo Horoscope 2025: कन्या राशि वालों के लिए साल 2025 कैसा रहेगा? यहां पढ़ें पूरा वार्षिक राशिफल



[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page