देश

monsoon arrived flood landslide in himachal heavy rain in delhi mumbai up imd alert । आते ही मानसून ने मचाई तबाही, हिमाचल में बाढ़, दिल्ली-मुंबई सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

[ad_1]

imd alert- India TV Hindi
Image Source : ANI
कहीं बाढ़ तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट

Monsoon Update: देश के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और राष्ट्रीय राजधानी जैसे राज्यों में पहुंच गया है। दस्तक देते ही मानसून ने कई राज्यों में तबाही मचाई है। रविवार को भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण कुछ सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और कुछ पर जलभराव हो गया। हरियाणा-मुंबई के कई हिस्सो में जलभराव से लोगों को काफी परेशानी हुई, वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भूस्खलन से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 

कई राज्यों में मानसून ने दी है दस्तक

आईएमडी के एक अधिकारी के अनुसार, मानसून भारत के कई हिस्सों में पहुंच चुका है, जिसमें महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, संपूर्ण कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्से और हरियाणा के कुछ हिस्से शामिल हैं।

 मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों के लिए मौसम कार्यालय द्वारा जारी ‘ऑरेंज अलर्ट’ के बीच कहा गया है कि इन जगहों पर भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश से तबाही

रविवार को उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे बारिश से संबंधित घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति की समीक्षा करने के लिए यहां आपदा नियंत्रण कक्ष का दौरा किया और चार धाम तीर्थयात्रियों को मौसम की जानकारी लेने के बाद ही अपनी यात्रा पर आगे बढ़ने की सलाह दी।

हिमाचल प्रदेश के बागी और मंडी समेत कई इलाकों में लगातार बारिश और बादल फटने से बाढ़ आ गई है। लगातार हो रही बारिश के बाद मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो  गया है। रविवार को मंडी जिला पुलिस ने एक सार्वजनिक सूचना में ये घोषणा की थी।

पिछले 24 घंटों में, मंडी में व्यापक क्षति हुई है, जिले के जंझेली में अचानक आई बाढ़ में कई वाहन बह गए। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण मंडी से होकर बहने वाली ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इस दौरान मंडी में 64.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट

अधिकारियों ने रविवार को कहा कि मुंबई और उसके उपनगरों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न स्थानों पर जलजमाव हो गया और कुछ सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। मुंबई में कुछ सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मलाड और अंधेरी जैसे इलाकों में जलभराव से यातायात प्रभावित है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीएमसी अधिकारियों को बारिश के दौरान जल-जमाव से वाहनों की आवाजाही में व्यवधान से बचने के लिए उपाय करने का आदेश दिया है।

दिल्ली में ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

राष्ट्रीय राजधानी में मानसून निर्धारित समय से दो दिन पहले पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि मानसून की शुरुआत मुंबई और दिल्ली में एक ही दिन हुई, जो 21 जून 1961 के बाद पहली बार हुआ। दिल्ली के लिए सोमवार (26 जून) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बुधवार (27 जून) और गुरुवार (28 जून) के लिए येलो अलर्ट है।

उत्तराखंड

उत्तराखंड के मौसम कार्यालय द्वारा कई जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी और पौडी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

हरियाणा, पंजाब

हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, इन राज्यों में मानसून के और आगे बढ़ने की संभावना है। रविवार सुबह तक अंबाला, करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी, गुरुग्राम, कुरूक्षेत्र और मोहाली में बारिश हुई। पंचकुला में, एक महिला की कार नदी में बह जाने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में सड़कें बाधित हुईं, वाहन क्षतिग्रस्त हुए और भूस्खलन हुआ। पहाड़ी राज्य कांगड़ा, मंडी और सोलन जिलों में भी अचानक बाढ़ आने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने एक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें 25 और 26 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने का संकेत दिया गया है। इसके अलावा, 27 और 28 जून को आंधी और बिजली गिरने के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। राज्य में अगले 5 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

असम में बाढ़ से राहत

बाढ़ प्रभावित राज्य असम में प्रभावित जिलों की संख्या घटकर 14 रह गई है। पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे असम में स्थिति में मामूली सुधार का संकेत मिलता है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि राज्य में कोई भी नदी उफान पर नहीं थी और प्रभावित लोगों की संख्या घटकर लगभग 2.70 लाख हो गई। हालांकि, पिछले 24 घंटों में दरांग जिले में तीन तटबंध टूट गए हैं, जबकि नलबाड़ी में सात तटबंध प्रभावित हुए हैं। उन इलाकों में मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन गई हैं। पुंछ जिले के मेंढर में भारी बारिश के कारण राज्य के हरनी नाला क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई।

https://www.youtube.com/watch?v=f7FpQAxhMbE

Latest India News

[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page