देवास

सेनथॉम एकेडमी ‘ग्रीन स्कूल’ के रूप में सम्मानित

INFORM HUMAN. देवास। सेनथॉम एकेडमी, भोपाल रोड, देवास को सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई), नई दिल्ली द्वारा ग्रीन स्कूल के रूप में सम्मानित किया गया है। स्कूल के अध्यक्ष सुनील थॉमस और निदेशिका हैंसी थॉमस ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में प्राप्त किया। यह सम्मान स्कूल की सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सेन थॉम एकेडमी देवास का एकमात्र स्कूल है जिसे यह सम्मान प्राप्त हुआ है। यह मूल्यांकन और राष्ट्रीय स्तर का ऑडिट ऊर्जा, जल, भूमि , भोजन, वायुऔर कचराजैसे प्रमुख पर्यावरणीय मापदंडों के आधार पर किया गया था।

विद्यालय ने अपनी दैनिक गतिविधियों में पर्यावरण अनुकूल कार्यों को एकीकृत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। यह छात्रों को सतत जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहा है।

सीएसई,नई दिल्ली में स्थित,एक सार्वजनिक हित संगठन हैजो,विज्ञानतथा पर्यावरण संबंधित विषयों पर अनुसंधान करता है।यह संगठन सतत और समान विकास की आवश्यकता को बढ़ावा देने के लिए अनुसंधान करता है, नीतिगत सुधारों की वकालत करता है और जागरूकता फैलाने का कार्य करता है।

सीएसईके ग्रीन स्कूल कार्यक्रमकी विशिष्टता यह है कि यह केवल सिद्धांतों और पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रहकर व्यवहारिक कार्यों पर केंद्रित है। यह एक पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक और सोचने-समझने वाली गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना है। साथ ही, यह एक पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली के रूप में भी कार्य करता है, जिसमें छात्र अपने स्कूल परिसरों में प्राकृतिक संसाधनों की खपत का ऑडिट करते हैं और संसाधनों की बर्बादी को कम करने के लिए व्यावहारिक समाधान लागू करने में मदद करते हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “हम भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक हरित और स्वस्थ पर्यावरण बनाने के अपने मिशन के प्रति प्रतिबद्ध हैं।“

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page