देश

शेयर बाजार में दिखी रिकवरी, सेंसेक्स 341 और निफ्टी 112 अंकों की बढ़त के साथ बंद

[ad_1]

BSE, NSE, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, bajaj finserv, mahindra, axis bank, i

Photo:PTI बजाज फिनसर्व के शेयरों में जबरदस्त तेजी

Share Market Closing 17th March, 2025: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार लगभग 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। आज बीएसई सेंसेक्स 341.04 अंकों (0.46%) की बढ़त के साथ 74,169.95 अंकों पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 111.55 अंकों (0.5%) की बढ़त लेकर 22,508.75 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज एक समय सेंसेक्स 74,376.35 अंकों के इंट्राडे हाई और निफ्टी 22,577.00 अंकों के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया था। हालांकि, शेयरों में बिकवाली हावी होने पर इसमें गिरावट आ गई।

बजाज फिनसर्व के शेयरों में जबरदस्त तेजी

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और 10 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 33 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 17 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे ज्यादा 3.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि आईटीसी के शेयर सबसे ज्यादा 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

महिंद्रा, एक्सिस बैंक, अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में भी बढ़त

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.41 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 2.31 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.90 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.63 प्रतिशत, जोमैटो 1.54 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.45 प्रतिशत, सनफार्मा 1.26 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.07 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.85 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.72 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.63 प्रतिशत, इंफोसिस 0.62 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि दूसरी ओर नेस्ले इंडिया के शेयर 0.76 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.56 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.54 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.40 प्रतिशत, टीसीएस 0.35 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.19 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.18 प्रतिशत, लार्सन एंड टु्ब्रो 0.17 प्रतिशत और टेक महिंद्रा के शेयर 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए

Latest Business News



[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page