देश

पीएम नरेंद्र मोदी ने मिलाद-उन-नबी पर देशवासियों की दी शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

[ad_1]

PM Narendra Modi wishes the countrymen on Milad-un-Nabi know who said what- India TV Hindi

Image Source : PTI
पीएम मोदी ने मिलाद-उन-नबी पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को मिलाद-उन-नबी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी के लिए सुख एवं समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ईद मुबारक! मिलाद-उन-नबी के अवसर पर शुभकामनाएं। सद्भाव और एकजुटता हमेशा बनी रहे। चारों ओर सुख और समृद्धि हो।” मिलाद-उन-नबी को पैगंबर मोहम्मद के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है और मुस्लिम समुदाय में इस दिन को बहुत पाक माना जाता है। वहीं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा, “सभी को ईद मिलाद-उन-नबी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन अवसर हमारे जीवन में शांति, करुणा और समृद्धि लाए तथा सभी के बीच एकता, सौहार्द, दया और सद्भाव को बढ़ावा दे।”

मिलाद-उन-नबी पर नेताओं के बधाई संदेश

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई संदेश में लिखा, “पैगम्बर मुहम्मद (स.) के जन्मदिन, मिलाद-उन-नबी के मुबारक अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों-बहनों को शुभकामनाएं देती हूं। पैगम्‍बर मुहम्‍मद (स.) ने समानता पर आधारित मानव समाज का आदर्श प्रस्तुत किया है। उन्होंने धैर्य के साथ सत्य के मार्ग पर चलने की भी शिक्षा दी है। आइए इस अवसर पर हम सब इन शिक्षाओं को अपनाने का संकल्प लें और देश के विकास के लिए निरंतर कार्य करें।” वहीं अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, “सभी को ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी’ के अवसर पर दिली मुबारकबाद।”

ममता बनर्जी और राहुल गांधी ने क्या कहा?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बधाई संदेस में लिखा, “भाईचारे, विश्व शांति, न्याय और मानव कल्याण के अग्रदूत पैगंबर मुहम्मद (PBUH) के जन्मदिन, ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर सभी को बधाई।” वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, “आप सभी को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की खूब  मुबारकबाद। इस पवित्र मौके पर मैं समस्त देशवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि और सौहार्द की कामना करती हूं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर बधाई संदेश देते हुए लिखा, “सभी को ईद मिलाद-उन-नबी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह शुभ अवसर हमारे दिलों और घरों में शांति, खुशी और करुणा लेकर आए। सभी को सुख और समृद्धि की शुभकामनाएं।”

Latest India News



[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page