देवास

अमलतास विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया

देवास – : अमलतास विश्वविद्यालय ने अपने प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य आयोजन किया। आयोजन में मुख्य अतिथि कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल एवं हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी उपस्थित रहे। इस समारोह में विश्वविद्यालय के सभी संगठित इकाईयों ने हिस्सा लिया और छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ, जिसमें सभी कॉलेज के छात्रों ने नृत्य, गीत, और नाट्य प्रस्तुतियों एवं शोध और नवाचार, कला, का अनूठा प्रदर्शन किया जिससे मुख्य अथिति का मन मोह लिया |
मुख्य अतिथि, गौतम टेटवाल ने अपने संबोधन में शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में अमलतास विश्वविद्यालय के योगदान की सराहना की। एवं सभी क्षेत्र में नारी शक्ति की में महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया एवं सभी मातृ शक्ति को नमन किया हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी ने बताया कि अमलतास विश्वविद्यालय द्वारा पिछले 1 वर्ष में कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है और यहां के छात्रों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं।
अमलतास विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शरद चन्द्र वानखेड़े ने कहा, “अमलतास विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यहां के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की भी शिक्षा दी जा रही है।”
अमलतास युनिवर्सिटी के संस्थापक सुरेश सिंह भदौरिया द्वारा मुख्य अतिथि को सम्मानित कर हार्दिक स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेट किया एवं अपने शब्दों मे युनिवर्सिटी के सफलतम 1 वर्ष पूर्ण पर सभी को शुभकानाएँ दी
साथ ही मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित गणेशोत्सव में मुख्य अथिति द्वारा महाआरती की गई जिसमे सभी छात्रों ने गणेश वंदना कर मुख्य अतिथि का आभार प्रकट किया गया
कार्यक्रम के समापन पर विश्वविद्यालय के रजिस्टार संजय रामबोले ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा और समाज को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओ के लिए जिम्मेदार नागरिक प्रदान करता रहेगा |
इस अवसर पर अमलतास मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ .ए.के. पिठवा, अस्पताल निदेशक डॉ. प्रशांत , सीओओ डॉ.जगत रावत , जनरल मेनेजर डॉ. मनीष शर्मा , डॉ. कुलकर्णी डॉ. आर.के सिंह , डॉ. नीमा, डॉ. मधुरेन्द्र , डॉ.रूपम ,इंडेक्स अस्पताल निदेशक डॉ. आर सी यादव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. स्वाति प्रशांत सभी महाविद्यालय के प्राचार्यगण डॉ. संगीता तिवारी , डॉ. आस्था नागर, डॉ. योगेन्द्र भदौरिया , डॉ. अनीता घोडके , डॉ. नीलम खान , डॉ. अंजलि मेहता, युनिवर्सिटी डिप्टी रजिस्ट्रार सोनिका श्रीवास्तव ,डॉ. रोशन लाल कहार , रागिनी तंवर , अनुराग तोमर , अश्विन तंवर ,विजय जाट , रत्ना शर्मा , भरत उपाध्याय , राजपाल , राजा सिंह , लखन चौहान एवं डीएसडब्ल्यू डॉ. नेहा गौर एवं विश्वविद्यालय के सभी छात्र, शिक्षक एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page