देश

दुल्हन को पसंद नहीं आया ‘सांवला’ दूल्हा तो जयमाला डालने से कर दिया इनकार

[ad_1]

Bihar News- India TV Hindi
Image Source : FILE
दूल्हा पसंद ना आने पर दुल्हन ने शादी से मना

भागलपुर: बिहार में अक्सर लड़के लड़कियों को नापसंद करने की खबरें सुनाई पड़ती हैं, लेकिन अब लड़कियां भी अपनी पसंद और नापसंद ना केवल ख्याल रख रही हैं, बल्कि इसे लेकर मुखर भी नजर आ रही। ऐसा ही एक मामला भागलपुर के एकचारी इलाके में देखने को मिला जहां दुल्हन को जयमाला के समय जब दूल्हा पसंद नहीं आया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। दरअसल, यह मामला रसलपुर गांव का है, जहां जयमाला के वक्त ही दुल्हन ने दूल्हे को देखने के बाद शादी से इनकार कर दिया। लड़की ने दूल्हे की उम्र ज्यादा होने और उसके सांवला होने की बात कहकर स्टेज से उतर गई। 

सोमवार का है मामला 

धनोरा गांव से बैंडबाजा के साथ सजधज कर एक बारात सोमवार को रसलपुर आई थी। लड़की पक्ष वालों ने जोरदार तरीके से बारात का स्वागत भी किया। दोनों पक्षों की लोग शादी को लेकर रस्म निभाई जा रही थी। लड़की भी दुल्हन के रूप में सज संवर कर तैयार थी। इसके बाद जयमाला का रस्म निभाया जाने लगा। लड़की भी कई महिलाओं के साथ स्टेज पर पहुंची। इसके बाद दुल्हन ने जब दूल्हे को देखा तब उसने शादी से इनकार कर दिया। लड़की ने दूल्हे की उम्र ज्यादा होने और उसके सांवला होने की बात कहकर स्टेज से उतर गई।

काफी मनाने के बाद भी नहीं मानी दुल्हन 

लड़की के इनकार से मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। परिजनों ने दुल्हन को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन लड़की नहीं मानी। गांव के लोगों ने भी लड़की के सामने हाथ जोड़े, लेकिन लड़की अपने निर्णय से टस से मस नहीं हुई और अपने फैसले पर अडिग रही। दुल्हन के न मानने पर बरात बिना दुल्हन के रात को ही वापस लौट गई। अब यह मामला आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page