देश

क्या है भारतीय सेना का ‘ऑपरेशन सिंदूर’? पाकिस्तान में देर रात मच गया हाहाकार

[ad_1]

सांकेतिक फोटो।
Image Source : FILE
सांकेतिक फोटो।

भारतीय सेना ने देर रात पाकिस्तान के ऊपर बड़ा मिसाइल अटैक कर दिया है। इस हमले में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढांचों पर हमला किया है। सेना के इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है।

9 जगहों पर मिसाइल हमला

भारत सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में कुल नौ जगहों को निशाना बनाया गया है। सरकार ने कहा है कि किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है। सरकार ने कहा है कि पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई केंद्रित और मापी गई तथा प्रकृति में गैर-उग्र करने वाली रही है।

जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा- भारतीय सेना

पाकिस्तान पर मिसाइल हमले को लेकर भारतीय सेना ने भी जानकारी साझा की है। सेना ने कहा है कि भारत ने लक्ष्यों के चयन और हमले के तरीके में काफी संयम दिखाया है। सेना ने कहा है कि हम इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

 

Latest India News



[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page