देश

क्या भारत में बैन हो जाएगा Elon Musk का Grok AI? सरकार ने लिया बड़ा फैसला

[ad_1]

Elon Musk Grok AI
Image Source : FILE
एलन मस्क ग्रोक एआई

Elon Musk के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X के एआई चैटबॉट Grok AI को भारत में मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले कुछ दिनों से यह एआई टूल विवादों में रहा है। इस टूल द्वारा हिन्दी स्लैंग और गाली-गलौज वाले भाषा के इस्तेमाल के बाद से यह IT मिनिस्ट्री की नजरों में आ गया है। इसे लेकर ये भी खबरें सामने आई हैं कि सरकार ने X को इसके लिए नोटिस भेज दिया है। हालांकि, आईटी मिनिस्ट्री ने यह साफ कर दिया है कि इसके लिए अभी नोटिस नहीं भेजा गया है।

क्या बैन हो जाएगा Grok AI?

आईटी मिनिस्ट्री से जुड़े सूत्रों की मानें तो फिलहाल इस एआई चैटबॉट की स्क्रूटनी की जा रही है। अगर, इस टूल द्वारा कोई नया विवाद खड़ा होता है तो इसे बैन भी झेलना पड़ सकता है। पिछले दिनों X पर इस एआई टूल के जरिए कई सवाल पूछे गए, जिसका इसने विवादास्पद उत्तर दिया है। आईटी मिनिस्ट्री इस एआई चैटबॉट के गाली-गलौज वाले भाषा पर सख्त है और इसके लिए यह जांच के दायरे में आ गया है।

सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इसके लिए X के अधिकारियों से बात की जा रही है और पूछा जा रहा है कि ऐसा क्यों हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी सरकार को इसे लेकर पूरी तरह से सहयोग कर रहा है। एलन मस्क के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X में Grok AI इनबिल्ट मिलता है। इस टूल का इस्तेमाल पिछले दिनों कई यूजर्स ने सवाल पूछने के लिए किया है। इसके बाद से यह भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोकप्रिय हो गया है।

कब शुरू हुआ विवाद?

Grok AI के जुड़ा विवाद तब सामने आया जब एक X यूजर ने इससे इंटरैक्शन करते समय ’10 best mutuals’ के बारे में पूछा तो एआई टूल ने इसके जबाब में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। यही नहीं, इसने यूजर को हिन्दी स्लैंग में जबाब देकर हैरान कर दिया। इसके अलावा हाल ही में एक एआई रिसर्चर रिली गुडसाइड (Riley Goodside) ने GrokAI के अनहिंज्ड मोड का एक क्लिप शेयर किया है, जिसमें बार-बार इंटरप्ट करने पर यह चैटबॉट इंसानों की तरह गुस्से में बर्ताव करते हुए दिख रहा है और कन्वर्सेशन को बंद कर देता है।

यह भी पढ़ें – IPL से पहले Amazon पर शुरू हुआ EPL, 40% सस्ते मिल रहे Samsung, Xiaomi, OnePlus के स्मार्टफोन



[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page