देश

Weather News: 10 राज्यों में तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार, इन जगहों पर बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

[ad_1]

10 राज्यों में तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार- India TV Hindi

Image Source : PTI
10 राज्यों में तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार

IMD Weather News Today: देश के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले 24 घंटे के घंटे के दौरान महाराष्ट्र के जेऊर में सबसे ज्यादा 43 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि यूपी के प्रयागराज में 40.6, गुजरात के राजकोट में 42.1, राजस्थान के फलोदी में 41.4, मध्य प्रदेश के रतलाम में 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, माहे और केरल के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच है। यहां पर अगले 24 घंटे के दौरान भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 

यहां पर चलेगी लू

मौसम विभाग के अनुसार, कर्नाटक, तमिलनाडु, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग स्थानों पर 11 अप्रैल तक हीटवेव (लू) चलेगी। वहीं, बिहार में भी गर्मी का असर देखा जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में भी गर्मी का असर देखा जा सकता है लेकिन लू नहीं चलेगी। 

इन राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

देश के कई राज्यों में एक ओर जहां सूरज की तपिस देखी जा रही है वहीं कुछ जगहों पर बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 और 14 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है। 13 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट ओलावृष्टि होने की संभावना है। 13 अप्रैल को राजस्थान में धूल भरी आंधी या तूफान (50-60 किमी प्रति घंटे से 70 किमी प्रति घंटे तक) चलने की संभावना है। 

10 अप्रैल को मध्य प्रदेश,  छत्तीसगढ़, विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर बारिश के ओलावृष्टि की भी संभावना है। 13-16 अप्रैल के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में 40 डिग्री तक पहुंचने वाला है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में भी गर्मी पड़ रहा है। दिल्ली में इस सप्ताह तापमान के लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है लेकिन राजधानी में लू नहीं चलेगी क्योंकि 13 और 14 अप्रैल को गरज के साथ बारिश हो सकती हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 


 

राजस्थान का मौसम

वहीं, राजस्थान में भी मौसम बदल गया है। बदलते मौसम के बीच राजस्थान के कई इलाकों में आगामी दिनों में हल्की बारिश एवं तेज अंधड़ का अनुमान लगाया गया है। मौसम केंद्र ने बताया कि अगले 2-3 दिन कोटा, जयपुर, भरतपुर व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं दोपहर बाद मेघ गर्जन, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक तेज हवाएं चलने व हल्की बारिश होने की संभावना है। जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग में भी 10-11 अप्रैल को कहीं-कहीं मेघ गर्जन व हल्की बारिश की संभावना है।

12-13 अप्रैल से एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य में आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। 13-14 अप्रैल को विक्षोभ का सर्वाधिक असर रहने से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं तेज अंधड़ चलेगा और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।  

Latest India News



[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page