देश

PM मोदी के घर में आया स्पेशल मेहमान, नामकरण भी हुआ, देखें VIDEO

[ad_1]

PM Modi- India TV Hindi

Image Source : PM MODI/X
पीएम मोदी के घर आया नन्हा मेहमान

नई दिल्ली: पीएम मोदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह जो भी करते हैं, वो तेजी से उनके फॉलोअर्स समेत देशभर में फैल जाता है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी है कि उनके घर में एक नन्हा मेहमान आया है और इस मेहमान का नामकरण भी किया गया है। 

पीएम ने क्या पोस्ट किया?

पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारे शास्त्रों में कहा गया है- गाव: सर्वसुख प्रदा:। लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है।’

पीएम मोदी ने इसका वीडियो भी पोस्ट किया है। जिसे देखकर लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

पीएम ने तस्वीरें भी पोस्ट कीं

पीएम मोदी ने दीपज्योति की अपने साथ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जिनमें पीएम मोदी उसे प्यार करते हुए नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी घर के मंदिर में दीपज्योति को माला पहनाते हैं और उसको अपनी गोद में बिठाकर दुलार करते हैं। दीपज्योति भी पीएम के इतने करीब है, जैसे वर्षों से परिचय हो। पीएम मोदी उसे पीएम आवास के गार्डर में घुमाते हुए भी नजर आए।

Latest India News



[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page