देवास

INFORM HUMAN स्थापना दिवस पर विशेष

राजेश व्यास, देवास।
दो वर्ष हो गए। एक नयी यात्रा पर चलते हुए। बहुत अनुभव समेटे यह यात्रा का तीसरा वर्ष ऊर्जा से भरा हुआ है। इन्फार्म ह्यूमन अब और अधिक संपादकीय सामग्री लेकर आपके समक्ष प्रस्तुत होगा। मसलन हम समसामयिक विषयों पर विश्लेषण, संपादकीय समीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कालम प्रारंभ करेंगे। यह तमाम दर्शकों के सुझाव के बाद लिए गए फैसले हैं। यकीनन इन दो वर्षों में आप सभी का भरपूर सहयोग, मार्गदर्शन, सुझाव और समर्थन हमें मिला। मूल रूप से यही हमारी सच्ची दौलत है। हमने इन दो वर्षों में यही कमाया है और यकीन मानिए हम यही कमाना चाहते हैं। आपका साथ ही हमारा संबल है। आगे आपके साथ ही इन्फॉर्म ह्यूमन और अधिक मजबूती से अपने धर्म का पालन करता रहेगा। यह हमारा संकल्प है। एक बात और है वह यह कि आप वोटिंग पोल में समय समय पर हिस्सा अवश्य लीजिएगा। आपकी प्रतिक्रियाएं हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। यात्रा जारी है जारी रहेगी। शुभकामनाएं। आभार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page