देश

UPSC Topper: यूपीएससी सिविल सर्विस रिजल्ट के टॉप 10 में कितने लड़के और कितनी लड़कियां, देखें टॉपर लिस्ट

[ad_1]

यूपीएससी टॉपर (सांकेतिक फोटो)
Image Source : PEXELS
यूपीएससी टॉपर (सांकेतिक फोटो)

UPSC Topper: संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी  ने आज, 22 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें शक्ति दुबे ने शीर्ष स्थान हासिल किया है या यूं कहें कि टॉप किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर फाइनल रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्म में जारी किया गया है। इस रिजल्ट के टॉप 10 में कितने लड़के और कितनी लड़कियां शामिल हैं, आइए इस खबर के माध्यम से इस आंकड़े से अवगत होते हैं। 

UPSC Topper: टॉप 10 में कितने लड़के और कितनी लड़कियां

इस परीक्षा के रिजल्ट के टॉप 10 की लिस्ट में लड़कों ने बाजी मारी है। टॉप की लिस्ट में 6 लड़के और 4 लड़कियां शामिल हैं। वहीं, इसमें शीर्ष स्थान पर लड़की(शक्ति दुबे) का ही कब्जा रहा। 

UPSC Topper: टॉप 10 की टॉपर लिस्ट 

उम्मीदवार नीचे दी गई लिस्ट के माध्यम से टॉप 10 कैंडिडेट्स को जान सकते हैं। 

  • शक्ति दुबे  
  • हर्षिता गोयल  
  • डोंगरे आर्चित पराग  
  • शाह मार्गी चिराग  
  • आकाश गर्ग  
  • कोमल पूनिया  
  • आयुषी बंसल  
  • राज कृष्णा झा  
  • आदित्य विक्रम अग्रवाल  
  • मयंक त्रिपाठी  

बता दें कि इस परीक्षा के रिजल्ट में कुल 1009 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। इसमें 335 सामान्य कैटेगरी 109 EWS, 318 ओबीसी, 160 एससी, 87 एसटी वर्ग के कैंडिडेट्स हैं। जनवरी से अप्रैल 2025 के बीच साक्षात्कार आयोजित किए गए थे। 

UPSC Topper: कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर ‘अंतिम परिणाम : सिविल सेवा परीक्षा 2024’ वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते ही एक पीडीएफ फॉर्म में परिणाम आपके सामने खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • लास्ट में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।  

Latest Education News



[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page