देवास

पूर्व प्राचार्य श्री चतुर्वेदी का किया सम्मान

INFORM HUMAN, नरसिंहगढ़। पेंशनर्स संघ के सदस्यों ने बुधवार को पूर्व प्राचार्य राजेंद्र कुमार चतुर्वेदी का उनके निवास पर पहुंचकर सम्मान किया और शुभकामनाएं दीं। बता दें कि श्री चतुर्वेदी आध्यात्मिक शख्सियत हैं और इतिहास के जानकार हैं। अच्छे विश्लेषक और राष्ट स्तरीय राजनीतिक विषयों में रुचि रखते हैं। वे गायत्री के उपासक हैं और योग, ध्यान के जानकार हैं। पेंशनर्स संघ के सदस्यों ने श्री चतुर्वेदी का सम्मान किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पेंशनर्स संघ द्वारा थावरिया क्षेत्र में सदस्यता अभियान भी चलाया गया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष अमर सिंह बिकावत, सतीश पालीवाल, कैलाश शर्मा, महेंद्र व्यास, दिलीप सिंह परमार आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page