.
Google search engine


पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी।

Image Source : AP
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी।

इस्लामाबादः पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं। पाकिस्तान की एक अदालत ने इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में 14 साल जेल की सजा सुनाई गई है। स्थानीय प्रसारक एआरवाई न्यूज ने बताया कि एक पाकिस्तानी अदालत ने भूमि भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान को 14 साल कैद की सजा सुनाई।

पाकिस्तान के खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार रावल पिंडी के गैरीसन शहर की जेल में भ्रष्टाचार विरोधी अदालत ने यह फैसला सुनाया है। बता दें कि इमरान खान अगस्त 2023 से ही जेल में बंद हैं। उन पर कई मामलों में मुकदमा चल रहा है। 

Latest World News





Source link

.
Google search engine