Image Source : narendramodi.in
साल 2024 में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के गर्भ गृह में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। प्राण प्रतिष्ठा में पीएम मोदी ने भी हिस्सा लिया और इस दौरान पीएम मोदी ने श्री राम लला से प्रार्थना की।
Image Source : narendramodi.in
गणतंत्र दिवस 2024 में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया था। पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति को यूपीआई डिजिटल भुगतान प्रणाली के बारे में बताया।
Image Source : narendramodi.in
जनवरी 2024 में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर के गर्भ गृह में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस समारोह में पीएम मोदी ने भाग लिया और रामलला की मूर्ति के आगे साष्टांग प्रणाम किया।
Image Source : narendramodi.in
पीएम मोदी ने लक्षद्वीप के प्राचीन समुद्र तटों का दौरा किया। पीएम ने लक्षद्वीप की यात्रा के दौरान समुद्र में स्नोर्केलिंग भी की। पीएम ने समुद्र तट के किनारे कुर्सी पर बैठकर फोटो शेयर की थी।
Image Source : narendramodi.in
साल 2024 में भारत में लोकसभा चुनाव का आयोजन हुआ। पीएम मोदी ने पूरे देश में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार किया। चुनाव में एनडीए को बहुमत हासिल हुआ।
Image Source : narendramodi.in
लोकसभा चुनाव 2024 में प्रचार समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु राज्य के कन्याकुमारी में स्थित स्वामी विवेकानंद रॉक मेमोरियल का दौरा किया और यहां पर ध्यान लगाया।
Image Source : narendramodi.in
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने लगातार तीसरी बार बहुमत हासिल किया। जनादेश जीतने के बाद बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी।
Image Source : narendramodi.in
9 जून 2024 को नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। जवाहर लाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने वाले वह पहले शख्स हैं।
Image Source : narendramodi.in
हर साल की तरह साल 2024 में भी पीएम मोदी ने अपनी दिवाली देश के वीर जवानों के साथ मनाई। दिवाली मनाने के लिए पीएम मोदी ने पाकिस्तान की सीमा से सटे कच्छ का दौरा किया।
Image Source : narendramodi.in
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योगपति बिल गेट्स से मुलाकात की। दोनों हस्तियों ने प्रौद्योगिकी, एआई, डिजिटल परिवर्तन, स्थिरता और बहुत मुद्दों पर चर्चा की।
Image Source : narendramodi.in
मई 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की राजधानी पटना के प्रसिद्ध पटना साहिब गुरुद्वारे का दौरा किया और यहां पहुंचकर सेवा कार्य भी किया।
Image Source : narendramodi.in
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून 2024 में जी-7 आउटरीच शिखर सम्मेलन में इटली का दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस से मुलाकात की और दोनों नेताओं के बीच हल्की-फुल्की बातचीत हुई।
Image Source : narendramodi.in
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इटली के अपुलिया में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से भेंट की। प्रधानमंत्री मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी।
Image Source : narendramodi.in
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई 2024 में रूस का दौरा किया था। यहां उन्होंने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की। पीएम मोदी 2022 में यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद पहली बार मॉस्को पहुँचे।
Image Source : narendramodi.in
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त महीने में यूक्रेन का दौरा किया और यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने कीव में यूक्रेन के राष्ट्रीय इतिहास संग्रहालय में बच्चों पर मार्टिरोलॉजिस्ट प्रदर्शनी का दौरा किया।







