INFORM HUMAN. देवास के गवली समाज द्वारा गवली मोहल्ला में धूमधाम से और हर्ष उल्लास के साथ गोवर्धन की पूजा की गई। गोवर्धन पूजा में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। गवली मोहल्ला में शनिवार सुबह महिलाओ द्वारा घर-घर से गाय का गोबर एकत्रित किया गया। गाय के गोबर से गोवर्धन बनाया गया। गोवर्धन बनाने के बाद समाज के बुजुर्गों द्वारा सजावट करने के बाद पूजा अर्चना की गई। घर-घर बने पकवानों को लाया गया और गोवर्धन महाराज को भोग लगाया गया। पूजा अर्चना के बाद अच्छे स्वास्थ्य के लिए बच्चों गोवर्धन में लिटाया गया और गोबर का टीका लगाया गया। मान्यता है कि साल भर बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है इसके चलते उन्हें गोबर में लिटाया जाता है। वही समाज द्वारा भगवान श्री कृष्ण की जय के जय कारे लगाए जाते हैं। पूजा आसन के बाद समाज जन एक दूसरे के घर पर जाकर प्रसादी ग्रहण करते हैं। गोवर्धन पर खीर खिलाने का भी विशेष महत्व रहता है।




