देश

वायनाड पहुंचने से पहले केरल की स्वास्थ्य मंत्री हुईं हादसे की शिकार, अस्पताल में भर्ती

[ad_1]

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज का हुआ एक्सीडेंट- India TV Hindi

Image Source : IANS
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज का हुआ एक्सीडेंट

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज का बुधवार को मल्लपुरम जिले में एक्सीडेंट हो गया। वीना जॉर्ज की कार मलप्पुरम के मंचेरी में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस एक्सीडेंट में केरल की स्वास्थ्य मंत्री को मामूली चोटें आई हैं। उनके बाएं हाथ में चोट लगी है और उन्हें इलाज के लिए मंचेरी मेडिकल कॉलेज में लाया गया।

स्वास्थय मंत्री भूस्खलन प्रभावित जिला वायनाड दौरे पर जा रही थीं। इस दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ। वह वायनाड भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों और घायलों से मिलने जा रही थीं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि वीना जॉर्ज को मामूली चोटें आई हैं और फिलहाल उनका इलाज चल रह है। खबर अपडेट हो रही है…

Latest India News



[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page