Oplus_131072
.
Google search engine

कन्नौद से प्रदीप श्रोत्रिय की रिपोर्ट

कन्नौद : गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान पर आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में विकासखंड स्तर के निजी एवं शासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं ने अपना दमखम दिखाया। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी पंकज जाट गुरु दत्त शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रवज्जलित कर किया। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता शुभारंभ किया,बच्चों ने खो-खो, कबड्डी,आदि खेलों में अपने जौहर दिखाए अब ब्लॉक स्तर पर चयनित होने वाले छात्र-छात्राएं 30 जुलाई को होने वाले जिलास्तरीय प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे।

.
Google search engine