देवास

मोबाइल का अत्यधिक उपयोग बच्चों के स्वास्थ्य के लिए घातक : डाक्टर पायल पालीवाल

इन्फार्म ह्यूमन देवास। आईएच के स्पेशल एपिसोड में रविवार को एर्गो किड्स की डायरेक्टर पायल पालीवाल ने बच्चों के स्वास्थ्य पर संबोधित किया। इस बार उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य पर मोबाइल के अत्यधिक उपयोग के कारण होने वाले नुकसान पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोबाइल का अत्यधिक उपयोग बच्चों के स्वास्थ्य के लिए घातक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कम से कम 5 वर्ष की आयु तक बच्चों को मोबाइल से दूर रखें क्योंकि यह उम्र बच्चों के मानसिक विकास की होती है ऐसे में मोबाइल का उपयोग बच्चों का मानसिक विकास बाधित कर सकता है। डॉक्टर पायल पालीवाल ने आगे बताया कि मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से बच्चों की कार्य क्षमता बाधित होती है। साथ ही अधिक उपयोग उनके मानसिक विकास में बाधा बन सकता है।

सेंटर पर आते हैं केस

डॉक्टर पायल पालीवाल के सेंटर पर इस तरह के केस आते हैं उन्होंने बताया कई अभिभावक अपने बच्चों को लेकर आते हैं और इस तरह की शिकायत करते हैं कि बच्चा अग्रेशन में आ रहा है चिड़चिड़ापन हो रहा है। डॉक्टर पायल पालीवाल जब इस तरह के केस में स्टडी करती हैं तो यह निकलकर आया कि बच्चे मोबाइल का अधिक उपयोग करने के कारण इन विकृतियों के शिकार हो रहे हैं।

अभिभावकों से की अपील

साक्षात्कार के दौरान डॉक्टर पायल पालीवाल ने अभिभावकों से अपील की। उन्होंने यह कहा कि अक्सर देखने में आता है कि बहुत छोटे बच्चे जब रोते हैं तो अभिभावक उन्हें चुप करने के लिए मोबाइल थमा देते हैं यह ठीक नहीं है। इससे बच्चों की स्वास्थ्य पर पूरा असर पड़ता है उन्होंने यह भी कहा कि कई पेरेंट्स जिनके पास समय नहीं है काम की अधिकता के कारण वे बच्चों को मोबाइल थमते हैं यह भी तरीका ठीक नहीं है उन्होंने अपील की कि इसके बजाय बच्चों को खेलने के लिए या उन्हें चुप करने के लिए दूसरे तरीकों का उपयोग करें ताकि बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य बना रहे साथ ही भविष्य में उनके मानसिक विकास की संभावनाएं बहुत अच्छी बनी रहें।

कौन हैं डाक्टर पायल पालीवाल

बता दें कि डॉक्टर पायल पालीवाल मंद बुद्धि बच्चों के लिए काम करती हैं और वे ऐसे बच्चे जिनका मानसिक विकास नहीं हो पाते हैं या बच्चों में मानसिक विकृतियों होती हैं ऐसे बच्चों का डॉक्टर पायल इलाज करती हैं और वे स्वयं अपने ऑब्जर्वेशन में इन बच्चों को रखकर उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए काम कर रही हैं।

स्कूल खोलने की है तैयारी

देवास के गंगानगर में एर्गो किड्स नाम से डॉक्टर पायल पालीवाल सेंटर का संचालन कर रही हैं यहां पर मंदबुद्धि बच्चों का इलाज करती हैं। डॉक्टर पायल पालीवाल ने इसी स्थान पर एक ऐसे बच्चों के लिए स्कूल खोलने की तैयारी की है जो कि जल्द शुरू होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

You cannot copy content of this page