देश

‘हमारे साथ नीतीश और नायडू,’मोदी सरकार के जल्द गिरने के लालू के दावे पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

[ad_1]

Ramdas Athawale- India TV Hindi

Image Source : ANI
रामदास आठवले, केंद्रीय मंत्री

लखनऊ :  केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने दावा किया है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। इस सरकार के पास स्पष्ट बहुमत है। वे राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद के उस से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे, जिस बयान में लालू प्रसाद ने यह दावा किया कि केंद्र की मोदी सरकार बहुत कमजोर है और यह अगस्त महीने तक गिर जाएगी। 

ये जरूर है सीटें कम आईं, मगर हमारे पास पूर्ण बहुमत

रामदास आठवले ने कहा..’लालू प्रसाद आदरणीय नेता हैं.. वे समाजवादी विचारधारा के नेता है.. हमारे पास पूरा बहुमत है..हमारी सरकार नहीं गिरेगी। ये जरूर है कि चुनाव में हमारी सीटें कम आई हैं। लेकिन उसके भी अलग-अलग कारण हैं। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में हमारी अपेक्षा थी कि और भी सीटें मिल सकती थीं। लेकिन वहां संविधान और आरक्षण के मुद्दे पर नुकसान हुआ है।

कांग्रेस ने 200 से कम सीटें पाकर 10 साल सरकार चलाई

आठवले ने आगे कहा,’यूपीए की सरकार में कांग्रेस पार्टी के पास 200 से कम सीटें थीं फिर भी मनमोहन सिंह की सरकार 10 साल तक चली थी। इसलिए मेरा मानना है कि इस सरकार के गिरने की कोई संभावना नहीं है। सरकार 5 साल तक चलेगी। हमारे साथ नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू हैं। इसलिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। वहीं हाथरस की घटना पर रामदास अठावले ने कहा कि यह एक दुखद घटना थी। जांच चल रही है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लालू ने किया था ये दावा

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने पार्टी के 28 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अपने कार्यकर्ताओं से अगले आम चुनाव के लिए तैयार रहने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में मोदी सरकार बहुत कमजोर है और वह अगस्त महीने तक गिर जाएगी। लालू के इस बयान के बाद बीजेपी के नेताओं ने भी पलटवार किया था। उनका कहना था कि एनडीए को पूर्ण बहुमत है और यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। अब इस मामले पर रामदास आठवले ने भी अपना बयान दिया है।

 

 

Latest India News



[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page