देश

हजारों लोग रोजाना बाबा बर्फानी के कर रहे दर्शन, सुविधाओं का रखा जा रहा ख्याल । amarnath yatra Thousands of devotees arriving daily to visit Baba Amarnath being monitored by CCTV

[ad_1]

amarnath yatra Thousands of devotees arriving daily to visit Baba Amarnath being monitored by CCTV- India TV Hindi
Image Source : PTI
हजारों लोग रोजाना बाबा बर्फानी के कर रहे दर्शन

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 1 जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के जरिए अबतक 1,87,014 लोग बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। वहीं प्रतिदिन 24,445 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पूरे देशभर से हजारों की संख्या में लोग बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए पवित्र गुफा पहुंच रहे हैं। शुक्रवार के दिन कुल 24,445 लोग बाबा अमरनाथ के दर्शन करने पहुंचे। इसमें 17,583 पुरुष, 5,643 महिलाएं, 993 बच्चे, 220 साधु और 6 साध्वी शामिल हैं। 

प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु कर रहे बाबा बर्फानी के दर्शन

अबतक मिली जानकारी के मुताबिक बाबा अमरनाथ के दर्शन के अबतक 1,87,014 लोग आ चुके हैं। इस यात्रा के मद्देनजर श्रद्धालुओं की मदद के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। बीते दिनों आई जानकारी के मुताबिक यात्रा शुरू होने के पहले 5 दिनों में 67 हजार से अधिक तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंचे थे। बता दें कि बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए 1 जुलाई से यात्रा को शुरू कर दिया गया है। इस बाबत यात्रियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। यह यात्रा 45 दिन तक चलेगी जो कि 15 अगस्त के दिन श्रावण पूर्णिमा के साथ ही संपन्न होगी। 

सीसीटीवी से हो रही निगरानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रा मार्ग में मजबूत और वास्तविक समय की निगरानी के लिए कमांड कंट्रोल सेंटर यानी सीसीसी स्थापित किया गया है। जांच के लिए लिहाज से लाइव फीड चल रही है कि कहीं किसी यात्रा मार्ग पर किसी को कोई समस्या तो नहीं है। ताकि किसी भी तरह की समस्या का निपटान किया जा सके। बता दें कि सीसीसी आपात स्थिति, आपदा जैसे स्थितियों को पहचानने, लापता व्यक्तियों की पहचान करने और उनका पता लगाने में मदद करता है। बता दें कि अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पूर्व यात्रियों के लिए कुछ दिशानिर्देश जारी किए गए थे। 

Latest India News

[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page