देवास

साइकिलिस्ट गुप्ता को मिलि एस आर उपाधि 

INFORM HUMAN| DEWAS| फ्रांस स्थित विश्व की सबसे बड़ी साइकलिंग संस्था ऑडेक्स अंतरराष्ट्रीय की इकाई ओडेक्स इंडिया द्वारा साइकिलिंग प्रोग्राम आयोजित किया जाता है जिसमें सभी चार चरणों को पूर्ण करने वाले साइकिलिस्ट को एस आर उपाधि ऑडेक्स अंतरराष्ट्रीय द्वारा दी जाती है।

कल इंदौर में जायंट्स ग्रुप के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मध्य प्रदेश के उन 21 साइकिलिस्ट का सम्मान हुआ जिन्हें एस आर उपाधि मिली है। *देवास* शहर के अंतरराष्ट्रीय स्तर के साइकिलिस्ट *आशीष गुप्ता* भी इनमें शामिल थे जिनका सम्मान विशेष अतिथि कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर धारकर द्वारा किया गया। ये 21 साइकिलिस्ट वो हैं जिन्होंने वर्ष 2022-23 में 200 किलोमीटर साइकिलिंग 13 घंटो में, 300 किलोमीटर के 17 घंटो में, 400 किलोमीटर की राइड 27 घंटो मे व 600 किलोमीटर की राइड 40 घंटे के अंदर संस्था द्वारा निर्धारित रूट पर उन्हीं की देखरेख में पूर्ण की। इन राइडर्स को ऑडेक्स इंडिया द्वारा *सुपर रेंडोनियर* दी गई । आशीष गुप्ता एक शिक्षक है और पैदल टू प्रोटेक्ट द एनवायरनमेंट थीम पर कार्य कर रहे हैं जो हमेशा संदेश देते हैं की साइकलिंग को अपने जीवन शैली में शामिल करें जिससे आप स्वयं तो स्वस्थ रहेंगे और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में आपकी भूमिका रहेगी।

ReplyForward

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page