देवास

श्रीमंत पवार ने किया स्वच्छता ही सेवा अभियान के चयनित प्रतिभागियो का सम्मान

INFORM HUMAN देवास। भारत सरकार द्वारा 15 सितम्बर से 2 अक्टुबर 2023 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। इस अभियान अन्तर्गत नगर निगम द्वारा शहर मे भी विभिन्न जागरूकता अभियान चलाये गये। जिसमे शहर के नागरिक, शासकीय, अशासकीय स्कुल, अस्पताल सामाजिक संस्थायें धार्मिक समूहो ने भाग लिया। इसी क्रम मे निगम द्वारा इको फ्रेंडली पाण्डाल, प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन अवसर पर 3 अक्टुबर मंगलवार को निगम बैठक कक्ष मे आयोजित समारोह मे विधायक प्रतिनिधि श्रीमंत विक्रमसिह पवार के द्वारा प्रतियोगिता मे भाग लेने वाली लगभग 50 चयनित सभी सामाजिक संस्थाओ, सफाई मित्रो, शासकीय एवं अशासकीय स्कुल, कॉलेज, इको फ्रेंडली पाण्डालो के पदाधिकारियो का प्रमाण पत्र प्रदान कर महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, आयुक्त रजनीश कसेरा, निगम लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिह बैस, राजस्व समिती अध्यक्ष जितेन्द्र मकवाना, पार्षद भूपेश ठाकुर, महेश फुलेरी, राजा अकोदिया, रितु सवनेर, आलोक साहू, पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी, नयन कानूनगो के साथ सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विक्रमसिह पवार ने शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाये रखने के लिए स्वच्छता ही सेवा अभियान मे भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियो को बधाई देते हुए शुभामनाऐं दी। अतिथीयो द्वारा इको फ्रेंडली प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पाण्डाल संस्था सिद्धी विनायक, द्वितीय स्थान पाण्डाल संस्था मनकामनेश्वर एवं तृतीय स्थान संस्था महाकाल ने प्राप्त किया। इस अवसर पर निगम स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, श्याम सुन्दर रघुवंशी, स्वच्छत भारत मिशन से विशाल जोशी,अरूण तोमर, स्वास्थ्य निरीक्षक अनिल खरे, राजू सांगते, भूषण पवार, हेमन्त उबनारे, रवि गोयनार आदि सहित निगम अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page