देश

ईडी का बड़ा दावा, केजरीवाल ने पूछताछ में लिया आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम

[ad_1]

ED का बड़ा खुलासा। - India TV Hindi

Image Source : PTI
ED का बड़ा खुलासा।

दिल्ली शराब घोटाला में मामले में ईडी की रिमांड खत्म होने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस बीच ईडी की ओर से बड़ा खुलासा किया गया है। एएसजी एसवी राजू ने कहा है कि केजरीवाल ने पूछताछ में बताया कि विजय नायर मुझे नहीं बल्कि आतिशी को रिपोर्ट करता था। ASG राजू ने कोर्ट मे कहा कि – विजय नायर केजरीवाल के करीबी रहे हैं। केजरीवाल ने पूछताछ में कहा कि नायर उन्हें रिपोर्ट नहीं करता था वो आतिशी और सौरभ भारद्वाज को करता था। आपको बता दें कि आतिशी और सौरभ  का नाम पहली बार कोर्ट में लिया गया।

कोर्ट में चौंक गए सौरभ भारद्वाज


अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने जिस समय सौरभ भारद्वाज का नाम लिया उस वक़्त सौरव भारद्वाज कोर्ट रूम में ही मौजूद थे। अपना नाम सुनकर सौरभ एकदम चौंक गए और उन्होंने अपने साथ खड़ी सुनीता केजरीवाल की तरफ देखा। सुनीता ने भी सौरभ की तरफ देखा। 

एनडी गुप्ता का बयान।

Image Source : INDIA TV

एनडी गुप्ता का बयान।

दिल्ली शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता की ओर से भी ईडी को स्टेटमेंट दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, एनडी गुप्ता ने कहा है कि प्रभारी या राज्य चुनाव प्रभारी ये खर्च करते हैं।

 

Latest India News



[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page