देश

इलेक्टोरल बॉन्ड पर बोले पीएम मोदी-‘जो लोग इस पर नाच रहे हैं वो पक्का पछताने वाले हैं’

[ad_1]

PM Modi on electoral bond- India TV Hindi

Image Source : FILE PHOTO
इलेक्टोरल बॉन्ड पर बोले पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव से पहले चुनावी चंदे या इलेक्टोल बांड का मुद्दा काफी गरमाया हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को कई बार कड़ी फटकार लगाई है और चुनाव आयोग को इससे संबंधित सारी जानकारियां साझा करने को कहा है। इस मुद्दे पर पीएम मोदी ने एक यूट्यूब चैनल के लिए हुए इंटरव्यू के दौरान पूछे गए सवालों के जवाब दिए। पीएम मोदी ने कहा-मुझे बताइए कि ऐसे मैंने क्या किया है जिस कारण मुझे सेट बैक हो, मैं पक्का मानता हू जो लोग इन पर नाच रहे है वो पक्का पछताने वाले है।

व्यवस्था में कमियां होती हैं

पीएम मोदी ने कहा, 2014 से पहले जितने भी चुनाव हुए, उस चुनाव में राजनीतिक पार्टियों का खर्चा तो हुआ होगा तो कोई एजेंसी बता दे कि पार्टियों के पास पैसा कहां से आया था, पैसा कहां खर्च हुआ था? ये तो मोदी ने इलेक्टोरल बांड बनाया इसलिए सभी जान पा रहे हैं कि पैसा कहां लिया, कहां दिया, किसने लिया और किसको दिया. वरना कहां पता चलता कि कैसे क्या हुआ। आज आपको ट्रेल मिल रहे हैं। पीएम ने कहा कि कोई व्यवस्था पूरी नही होती, उसमें कमियां हो सकती हैं और कमियों को सुधारा जा सकता है, बांड होता तो पता चलता पैसा कहां गया।

ईडी स्वतंत्र रूप से काम करती है

ईडी के संबध में पीएम से जब प्रश्न पूछा गया तो जवाब में उन्होंने कहा कि जो आप कह रहे है, क्या ईडी हमारी सरकार आने के बाद बना है? पीएमएलए का कानून हमने बनाया है। ईडी स्वंतत्र है, न उसे हम रोकते हैं और न उसे हम भेजते हैं। उसे स्वतंत्र रूप से काम करना होगा। हमारा इस सब मामले से कोई संबध नहीं है। ईडी के पास 7000 केस हैं और 3 प्रतिशत से भी कम वे केस हैं जो पॉलिटक्स से जुडे हैं। उन्होंने कैश बरामद किया 35 लाख का, 2200 करोड़ रुपये का, एजेंसी के ऑपरेशन लीक नही होते, नोटों के ढ़ेर पकड़े जा रहे हैं।

कांग्रेस को वरिष्ठों की सलाह माननी चाहिए

पीएम ने कहा कि कहीं तो वॉशिंग मशीन में पैसे पकड़े जा रहे हैं तो कहीं पाईप में पैसे पकड़े जा रहे हैं। कांग्रेस के एमपी के पास 300 करोड़ रूपये पकड़े गए, बंगाल में मंत्रियो के घर पर नोटों के बंडल मिल रहे हैं। जबतक कोई और एजेंसी केस रजिस्टर न करे तबतक ईडी कार्रवाई नहीं करती है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस के लिए कहा कि मैं खुद को तीसमार खान नहीं मानता हूं, जो किसी को सलाह देता फिरे। कांग्रेस के अंदर भी सीनियर लोग हैं और कांग्रेस उन वरिष्ठ लोगों की सुनना शुरू कर दे तो शायद उनका भला हो जाएगा और कांग्रेस का भी भला हो जाएगा।

Latest India News



[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page