देश

बांग्लादेश सियासी संकट के बीच अब कैसे हाल हैं? भारत पहुंचे लोगों ने बताए हालात

[ad_1]

बांग्लादेश सियासी संकट के बीच लोग पहुंचे दिल्ली- India TV Hindi

Image Source : ANI
बांग्लादेश सियासी संकट के बीच लोग पहुंचे दिल्ली

बांग्लादेश में तख्तापलट हो गया है, शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी है। अभी शेख हसीना भारत में ही सुरक्षित स्थान पर हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो आए, जिससे लग रहा था कि बांग्लादेश में हालात काफी बदतर हो रहे हैं। लोगों को वहां रहना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में कुछ लोग बांग्लादेश छोड़कर इंडिया आए, जिन्होंने मीडिया से बात कर वहां के हालात बताए हैं।

ढाका से दिल्ली आई फ्लाइट

एयर इंडिया से एक फ्लाइट बांग्लादेश के ढाका से भारत की राजधानी दिल्ली पहुंची। इसमें सवार एक यात्री ने बांग्लादेश के हालात पर बात करते हुए बताया कि बांग्लादेश में अब हालात काफी कंट्रोल हो गए हैं। बीते दिन से सभी काम करने वाली फैक्ट्री, ऑफिस, बैंक, कॉलेज और स्कूल खुल गए हैं। इसके बाद उनसे पूछा गया अगर हालात कंट्रोल में हैं तो आप यहां क्यों आए हैं तो यात्री ने जवाब दिया कि मैं यहां अपने परिवार को देखने आया हूं।

खास समुदाय को किया जा रहा टारगेट

एक अन्य यात्री से सवाल किया गया कि वहीं, समुदाय को टारगेट किया जा रहा है, इस पर यात्री ने बताया कि हम भारतीयों के लिए ऐसे कुछ नहीं है, सबकुछ ठीक है। दिल्ली आए एक और यात्री ने कहा कि हालात वहां अब सामान्य हैं, मैं इलाज के लिए इंडिया आया हूं।

18 जुलाई से बांग्लादेश बना वॉरजोन

दिल्ली पहुंचे एक यात्रा ने भी यही कहा कि अब वहां सबकुछ सामान्य है, अब कोई भी दिक्कत नहीं है। बहुत खूनखराबा हुआ है, काफी सारे स्टूडेंट मारे गए हैं, मैं अपने काम से यहां आया हूं। एक अन्य यात्री ने कहा कि अभी बांग्लादेश में न हालात अच्छे हैं और न हीं बुरे। अंतरिम सरकार ने देश में कंट्रोल कर लिया है। 18 जुलाई से बांग्लादेश किसी वॉरजोन की तरह बन गया है। और इसके बाद वहां, कर्फ्यू लगाए गए और सेना बुलाई गई।

ये भी पढ़ें:

अमेरिका ने रद्द किया शेख हसीना का वीजा, ब्रिटेन ने भी दिया झटका

Latest India News



[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page