देवास

देवास शहर में मक्‍सी रोड़ पर बने फ्लाय ओवर ब्रिज का प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति एवं

अध्यात्म विभाग की मंत्री उषा ठाकुर ने किया लोकार्पण


देवास 28 अगस्त 2023/ प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म विभाग की
मंत्री उषा ठाकुर ने देवास शहर में मक्‍सी रोड़ पर केन्‍द्रीय सड़क निधि योजना में
26 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बने 500 मीटर लम्‍बे फ्लाय ओवर ब्रिज का
लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक देवास गायत्री राजे पवार, नगर निगम
महापौर गीता अग्रवाल, नगर निगम सभापति रवि जैन, बीजेपी अध्‍यक्ष
राजीव खंडेलवाल, दुर्गेश अग्रवाल, बहादुर मुकाती, मनीष सोलंकी सहित अन्य
जनप्रतिनिधि, कलेक्‍टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय, सीईओ
जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, नगर निगम आयुक्‍त रजनीश कसेरा, आर.
के. कटारिया सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि प्रदेश
सरकार द्वारा देवास को बहुत सी सौंगाते दी है। देवास का चहूंमुखी विकास किया जा
रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में आज किसानों को सिंचाई के लिए पानी की
सुविधा,बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश में गांव-गांव सड़के बनाई गई
है। प्रदेश के हर गांव में विकास कार्य किया जा रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा जनता का
जीवन स्तर सुधारने का कार्य किया जा रहा है। लाडली लक्ष्मियों को योजनाओं का लाभ
दिया जा रहा है। लाडली बहनाओं के लिए योजना बनाई गई है। लाडली बहना सेना का
गठन किया गया है। लाडली बहना सेना गांव में महिलाओं को योजनाओं की जानकारी
देंगी। उन्‍हें योजना का लाभ दिलाने का कार्य करेंगे।
विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने देवास के
विकास में कोई कमी नहीं रखी है। देवास के विकास के लिए 05 साल का विजन बनाया
गया है। देवास में फ्लाय ओवर ब्रिज बनाए गए हैं, कुछ ही समय पहले मुख्यमंत्री

शिवराज सिंह चौहान द्वारा एबी रोड पर बने फ्लाय ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया गया
था। देवास में स्पोर्ट पार्क बनाया गया है। माता जी की टेकरी पर विकास कार्य किए गए
हैं। देवास में जिला अस्पताल में 100 बेड का मेटरनिटी हॉस्पिटल बनकर तैयार होने वाला
है। नगर निगम महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल ने ब्रिज के लोकार्पण पर शुभकामना संदेश
देवास की जनता को दिया। बीजेपी अध्यक्ष श्री राजीव खंडेलवाल ने कहा कि विकास के
नए आयाम स्थापित किया जा रहे हैं। देवास को कई सौगातें दी गई है। देवास शहर का
चहूंमुखी विकास हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page