देवास

पैलेस पर सीएम की सभा और उनके भाषण की समीक्षा। 13 मिनट के भाषण में 16 विषयों पर फोकस

एडिटर इन चीफ राजेश व्यास की कलम से

INFORM HUMAN । आनंद भवन पैलेस पर मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव ने 13 मिनट का भाषण दिया। इस अवधि में उन्होंने 16 विषयों को समेटा। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत मां चामुण्डा। बाबा महाकाल और मंच पर विराजे रावतपुरा सरकार की वंदना से की। इसके बाद उन्होंने देवास विधानसभा क्षेत्र की विधायक राजमाता गायत्री राजे पवार। (हालांकि भूलवश वे सरनेम पवार की जगह परमार बोले), फिर हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, सोनकच्छ विधायक डाक्टर राजेश सोनकर। (बागली विधायक मुरली भंवरा), इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, जिपं अध्यक्ष लीला भैरोलाल अटारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल (यहां भी राजीव की जगह राजेश कहा, किंतु तुरंत राजीव संबोधित किया), पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, पत्रकार और लाड़ली बहनों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम मालवा के आध्यात्मिक महत्व का उल्लेख किया। सावन, बहनें, रक्षाबंधन पर्व का महत्व बताते हुए लाड़ली बहना योजना का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने रावतपुरा सरकार के यश का गुणगान किया, वहीं लेट आने पर क्षमा शब्द का प्रयोग किया, मुख्यमंत्री ने आनंद भवन पैलेस पर चल रहे चातुर्मास की विधायक को बधाई दी। साथ ही संत की महिमा का बखान किया। विकास की बात पर जोर देते हुए कहा कि देवास में विकास की गंगा बह रही है। शहर के चारों ओर शानदार सड़कें होने का उल्लेख किया, भीतर की सड़कें भूल जाने की बात कही(हालांकि आशय यह रहा होगा कि भीतर भी सड़कों की स्थिति अच्छी है), मुख्यमंत्री ने बैंगलुरु और कोयंबटूर यात्रा का जिक्र किया। वहीं लघु उद्योग और उनके महत्व पर भी बात की, एयरपोर्ट की सुविधा, देवास, उज्जैन, इंदौर और धार इन चार जिलों को लेकर भविष्य में बड़े प्रोजेक्ट का उल्लेख किया। सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए देवास को विकास के मामले में लाभान्वित करने की बात कही। उन्होंने लेट आने पर एक बार फिर क्षमा शब्द का प्रयोग किया। उज्जैन में हाल ही में बने वर्ल्ड रिकॉर्ड का उल्लेख किया। 55 जिलों में पुलिस बैंड। राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त, 26 जनवरी के गौरव और पर्व की महिमा का उल्लेख किया। रक्षाबंधन और 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को प्रदेशभर में गौरव, उल्लास से मनाने की अपील की, वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को भी याद किया।

इस 13 मिनट के भाषण में उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे निर्धारित समय से लेट हैं। समय कम है किन्तु विधायक गायत्री राजे पवार से आने का वचन था, जिसे पूरा किया। भविष्य में उन्होंने देवास को विकास के मामले में बहुत कुछ देने की बात कही।

*संपादकीय विश्लेषण यह है कि मुख्यमंत्री का उक्त आश्वासन पूरा होगा तो ही भविष्य स्वर्णिम है।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page