देश

झाबुआ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- चुनाव के वक्त किसानों की आती है याद

[ad_1]

PM Narendra Modi reached Jhabua targeted Congress said farmers come to mind during elections- India TV Hindi
Image Source : PTI
पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार आदिवासियों के हितों के लिए काम कर रही है, जबकि विपक्षी कांग्रेस को सिर्फ चुनाव के समय ही गांव, गरीब और किसान याद आते हैं। प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में आदिवासी समुदाय के लोगों की एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कुछ ही महीनों में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले इस साल प्रधानमंत्री मोदी की मध्य प्रदेश की यह पहली यात्रा है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने वोट के लिए नहीं, बल्कि आदिवासियों के स्वास्थ्य को लेकर सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ अभियान शुरू किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस को केवल चुनाव के समय ही गांव, गरीब और किसान याद आते हैं।’’ 

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस जब सत्ता में रहती है तो लोगों को लूटने का काम करती है और जब सत्ता से बाहर होती है तो लोगों को लड़वाने का काम करती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लूट और फूट कांग्रेस का ऑक्सीजन है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां तक कि संसद में विपक्षी नेता भी अब सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए ‘‘अबकी बार 400 पार’’ बात कह रहे हैं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘कमल’ चिह्न 370 से ज्यादा सीट जीतेगा। 

क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं झाबुआ में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने नहीं, बल्कि आपका सेवक बनकर आया हूं। हमारी डबल इंजन सरकार मध्य प्रदेश में दोगुनी गति से काम कर रही है।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने मतदाताओं से भाजपा को 370 लोकसभा सीट जीतने के लिए पिछले चुनाव की तुलना में प्रत्येक बूथ पर 370 अतिरिक्त वोट सुनिश्चित करने को कहा। बता दें कि पीएम मोदी ने राज्य के लिए 7,550 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने हां कहा कि मध्य प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं से पता चलता है कि डबल इंजन सरकार सभी विकास कार्यों पर दोगुनी गति से काम कर रही है।

(इनपुुट-भाषा)

Latest India News

[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page