देश

गूगल मैप के भरोसे उफनाती नदी में घुस गए कार सवार, फिर हुआ ऐसा चमत्कार जिसने बचा ली जान

[ad_1]

गूगल मैप के भरोसे उफनाती नदी में घुस गए कार सवार।- India TV Hindi

Image Source : PEXELS/REPRESENTATIVE IMAGE
गूगल मैप के भरोसे उफनाती नदी में घुस गए कार सवार।

कासरगोड: आम तौर पर किसी तकनीक का इस्तेमाल काम को आसान बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन केरल से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने कार सवारों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दरअसल, केरल के सुदूर उत्तरी कासरगोड जिले में ‘गूगल मैप्स’ का उपयोग करके अस्पताल का रास्ता तलाश रहे दो युवक अपनी कार को उफनती नदी में लेकर चले गए। हालांकि अचानक वाहन के एक पेड़ से फंस गया। जिसके बाद कार में सवार लोग चमत्कारिक रूप से बच गए। 

झाड़ी में फंस गई थी कार

बताया जा रहा है कि पल्लांची में उफनती नदी से दमकल कर्मियों ने कार सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उनकी कार पानी के तेज बहाव में बहकर एक पेड़ में फंस गई थी। हालांकि उन्होंने किसी तरह गाड़ी से निकलकर दमकलकर्मियों को अपनी लोकेशन के बारे में बताया। बाद में फायर बिग्रेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रस्सियों की सहायता से दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बचाए गए युवकों ने बताया कि वे पड़ोसी राज्य कर्नाटक के एक अस्पताल जा रहे थे, जिसके लिए ‘गूगल मैप्स’ का उपयोग करके आगे बढ़ रहे थे। 

गूगल मैप्स से पता चला था रास्ता

युवकों में से एक अब्दुल रशीद ने बताया कि ‘गूगल मैप्स’ से उन्हें आगे एक संकरी सड़क होने का पता चला, जिसके बाद वे अपनी कार लेकर गए। बता दें कि गूगल मैप्स एक वेब सेवा है जो दुनिया भर के भौगोलिक क्षेत्रों और स्थानों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करती है। पारंपरिक सड़क मानचित्रों के अलावा, ‘गूगल मैप्स’ कई स्थानों के हवाई और उपग्रह दृश्य प्रदान करता है। युवकों ने बताया कि वाहन की हेडलाइट की मदद से हमें लगा कि हमारे सामने कुछ पानी है, लेकिन हम यह नहीं देख पाए कि दोनों तरफ नदी थी और बीच में एक पुल था। कार अचानक पानी की धारा में बहने लगी और बाद में नदी के किनारे एक पेड़ में फंस गई। (इनपुट- भाषा)

यह भी पढ़ें- 

अब झारखंड में गिरा निर्माणाधीन पुल, भारी बारिश की वजह से हुआ हादसा

असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, ब्रह्मपुत्र नदी ने खतरे के निशान को किया पार

Latest India News



[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page