देश

काम की खबर: आपकी जगह किसी और ने डाल दिया वोट तो क्या है उपाय? यहां जानिए

[ad_1]

Lok Sabha Elections 2024- India TV Hindi

Image Source : PTI
Lok Sabha Elections 2024

भारत में इस वक्त लोकसभा चुनाव 2024 का सीजन चल रहा है। देश की कुल 543 लोकसभा सीटों पपर कुल 7 चरणों में वोटिंग होगी। आपको बता दें कि भारत का आम चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक चुनाव है। ऐसे में लोगों के मन में इस चुनाव को लेकर कई सवाल भी हैं। इन्हीं में से एक सवाल है कि क्या होगा अगर किसी और ने आपकी जगह वोटिंग कर दी है? क्या आपको वोट देने का मौका मिलेगा? इसके लिए क्या उपाय करने होंगे? आइए जानते हैं इस जरूरी सवाल का जवाब हमारी इस खबर में। 

अगर किसी ने आपके नाम पर वोट किया तो?

अगर कोई शख्स किसी अन्य के नाम पर वोट देता है तो इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से प्रावधान किया गया है। भारतीय चुनाव अधिनियम 1961 के तहत अगर कोई आपके नाम पर वोटिंग करता है तो आप ऐसे में पीठासीन अधिकारी से शिकायत कर सकते हैं। आपके पास वोटर आईडी और वोटिंग की पर्ची है तो आपको वोटिंग का मौका मिलेगा। हालांकि, आपके वोट को टेंडर्ड बैलट पेपर के रूप में अंकित किया जाएगा और उसे अलग रखा जाएगा। आपको बता दें कि टेंडर्ड बैलट पेपर को चैलेंज्ड वोट भी कहते हैं। चुनाव अधिकारी इस बात की जांच करेंगे कि आपकी जगह किसने वोट किया है। इसके बाद दोनों वोट में से किसी एक की गिनती की जाएगी। 

इस बार कितने लोग वोटिंग के पात्र हैं?

भारत निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में लगभग 97 करोड़ भारतीय मतदान करने के पात्र होंगे। चुनाव आयोग ने बताया है कि भारत में 96.88 करोड़ लोग आगामी आम चुनावों के लिए मतदान करने के लिए पंजीकृत हैं जो कि दुनिया में सबसे बड़ा मतदाता वर्ग है। आयोग के मुताबिक पिछले लोकसभा चुनाव 2019 से पंजीकृत मतदाताओं की संख्या में छह प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

कब-कब हैं चुनाव?

लोकसभा चुनाव 2024 कुल 7 चरणों में पूरे होंगे। देश की कुल 543 सीटों पर बारी-बारी से 7 चरण में चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने बताया है कि लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल से होगी। वहीं, सातवें चरण की वोटिंग एक जून को होगी। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को आएंगे। 

कब होंगे लोकसभा चुनाव?

  • पहला चरण- 19 अप्रैल 
  • दूसरा चरण- 26 अप्रैल 
  • तीसरा चरण- 7 मई 
  • चौथा चरण- 13 मई
  • पाचवां चरण – 20 मई
  • छठा चरण- 25 मई
  • सातवां चरण – 1 जून
  • नतीजे- 4 जून

Latest India News



[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page