देश

‘अंबानी की शादी में बम’, मुंबई पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया यूजर की तलाश

[ad_1]

अनंत अंबानी की शादी में बम की धमकी। - India TV Hindi

Image Source : AP
अनंत अंबानी की शादी में बम की धमकी।

पूरी दुनिया में इस वक्त अंबानी परिवार में हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की चर्चा हो रही है। हालांकि, इस शादी समारोह के बीच बम की धमकी की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया साइट X पर एक यूजर द्वारा “अंबानी की शादी में बम” पोस्ट करने पर मुंबई पुलिस अलर्ट मोड में आग गई है। पुलिस इस पोस्ट से संबंधित सोशल मीडिया यूजर की तलाश कर रही है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

क्या है पूरा मामला?

अंबानी परिवार में शादी समारोह के दौरान सोशल मीडिया एक पर एक यूजर @ FFSFIR ने कमेंट करते हुए अंबानी की शादी में बम शब्द का प्रयोग किया है। इसके बाद किसी यूजर ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए इस बात की सूचना दी। इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस अलर्ट मोड में आग गई है। पुलिस इस पोस्ट से संबंधित सोशल मीडिया यूजर की तलाश कर रही है।

बम की धमकी।

Image Source : SCREENSHOT

बम की धमकी।

अभी तक डिलीट नहीं हुई पोस्ट

फिलहाल सोशल मीडिया वेबसाइट पर दोनों ही पोस्ट अभी तक डिलीट नहीं किए गए हैं और देखे जा सकते हैं। मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को इसकी सूचना मिलने के बाद उन्होंने तुरंत इस मामले की छानबीन शुरू की है। इसके साथ ही सुरक्षा को देखते हुए मुंबई के बीकेसी में जिओ वर्ल्ड सेंटर के सिक्योरिटी डिपार्टमेंट को अलर्ट किया गया, साथ ही स्थानीय पुलिस स्टेशन में भी इसकी सूचना दी गई। 

हॉक्स ट्वीट तो नहीं?

फिलहाल मुंबई पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है और सोशल मीडिया यूजर की तलाश कर रही है। पुलिस को शक है कि यह एक प्रकार हॉक्स ट्वीट हो सकता है। हालांकि फिलहाल अभी तक इस पूरे प्रकरण में कोई भी केस दर्ज नहीं किया गया है। आपको बता दें इसके पहले एक यूट्यूबर और एक बिजनेसमैन ने भी अनंत अंबानी की शादी के वेन्यू में घुसने की कोशिश की थी और सफल रहे थे।

ये भी पढ़ें- इस राज्य में बढ़ने वाला है रोडवेज बस का किराया, 295 करोड़ का चल रहा घाटा

Weather Update: दिल्ली, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कब मिलेगी उमस से राहत? यहां जानिए

Latest India News



[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page