देवास

नवरात्रि पर रोप वे की सुविधा सुबह 06 बजे से रात्रि 11 बजे तक रहेगी

INFORM HUMAN | देवास/ जिले में आगामी नवरात्रि पर्व 15 अक्टूबर से मनाया जाएगा। नवरात्रि पर्व की तैयारियों के संबंध में मॉ चामुंडा शासकीय देवस्‍थान प्रबंध समिति कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी एवं सचिव माँ चामुण्डा शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति देवास बिहारी सिंह ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी नवरात्रि पर्व प्रारंभ होने से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। नवरात्रि पर रोप वे की सुविधा सुबह 06 बजे से
रात्रि 11 बजे तक रहेगी। पार्किंग व्यवस्था उज्‍जैन रोड, डीआरपी लाइन, कैलादेवी रोड, सिविल लाईन, उत्‍कृष्‍ट विद्यालय, भोपाल चौराहा और मण्‍डी में रहेगी। जहां पार्किंग है वहीं जूते, चप्‍पल रखने, पीने का पानी और बाथरूम की व्‍यवस्‍था भी की जायेगी। सीढी मार्ग से अतिक्रमण हटाया जायेगा और दुकानों के सामने चुना डालकर मार्किंग की जायेगी। टेकरी पर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हों, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायेगी। टेकरी स्थिति समस्त मंदिरों एवं सम्पूर्ण टेकरी क्षेत्र की चौबीसों घंटे साफ-सफाई की जायेगी। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक दर्शन की सुविधा की दृष्टि से टेकरी पर पानी व छाया सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएगी। टेकरी पर कंट्रोल रूम बनाये, कैमरे लगाये
और 24 घंटे मॉनिटरिंग की जायेगी।
अनुविभागीय अधिकारी एवं सचिव माँ चामुण्डा शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति देवास श्री बिहारी सिंह ने कहा कि टेकरी पर उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं उपलब्‍ध कराई जायेगी। जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुजन देवास के इस प्रसिद्ध स्थान की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करें। टेकरी पर स्थित अन्न क्षेत्र को ओर अच्छे से विकसित किया जायेगा। टेकरी स्थिति समस्त मंदिरों एवं सम्पूर्ण टेकरी क्षेत्र की नियमित साफ सफाई की जायेगी। श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक दर्शन की सुविधा की दृष्टि से शेड लगाए जायेंगे। टेकरी पर पानी व छाया सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायेगी।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्‍त व्‍यवस्‍थाएं की जायेगी।
नवरात्रि पर्व के दौरान शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर एलईडी लगाई जाएगी तथा एलईडी के माध्यम से दोनों माताजी के दर्शन की सुविधा आमजन को उपलब्ध कराई जायेगी। टेकरी पर पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की जाएगी। टेकरी क्षेत्र में निर्बाध विद्युत व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की तैनाती की जाये।
नगर निगम द्वारा मां चामुंडा टेकरी पर साफ सफाई की व्यवस्था की जायेगी, टेकरी के प्रमुख स्थानों पर फिक्स डस्टबिन लगाए जायेंगे एवं प्रतिदिन कचरे का संग्रहण किया जायेगा। फायर ब्रिगेड की व्‍यवस्‍था रहेगी। टेकरी क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट व अन्य लाइनों को दुरुस्त, टेकरी पर पेयजल की व्‍यवस्‍था एवं टंकियों की साफ-सफाई की जायेगी। पुरुष एवं महिलाओं के लिए पर्याप्त अस्थाई प्रशाधन की व्यवस्था की जायेगी। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा टेकरी मार्ग पर लगायी जाने वाली रैलिंग की पुताई, रिपेरिंग संबंधी कार्य किया जायेगा। नवरात्रि पर पार्किंग स्‍थल से लेकर सम्‍पूर्ण टेकरी क्षेत्र पर आवश्‍यक स्‍थानों पर बेरीकेड की व्‍यवस्‍था की जायेगी। बैठक में बताया गया कि विद्युत विभाग द्वारा टेकरी क्षेत्र की विद्युत के पोल, स्‍ट्रीट लाइट, झुलते तार को ठीक किया जायेगा। विद्युत कनेक्शन की जांच, नवरात्रि के समय सम्‍पूर्ण टेकरी पर सतत विद्युत व्‍यवस्‍था के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जायेगी। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा दो बेड की अस्‍थाई व्‍यवस्‍था भी की जायेगी। शंख द्वार, सीड़ी द्वार एवं जैन मंदिर के पास मेडिकल काउंटर लगाएं जायेंगे। डाक्‍टरों एवं स्‍टॉफ की मय एंबुलेंस, ऑक्‍सीजन, दवाइयों के 24 घंटे ड्यूटी लगाई जायेगी। बैठक में एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया कहा कि दर्शनार्थी एक जगह इक्‍ट्ठा न हो इसका विशेष ध्‍यान रखा जायेगा। नवरात्रि के दौरान अनाधिकृत पार्किंग नहीं हो इस संबंध में कार्यवाही की जायेगी। ट्रॉफिक कंट्रोल की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था की जायेगी। सुरक्षा की पूर्ण व्‍यवस्‍था की जायेगी। नवरात्रि पर्व के दौरान दर्शनार्थियों की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जायेगी। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाया जायेगा।
परिक्रमा पथ पर चीता पार्टी द्वारा समय-समय पर गश्त लगायेगी।बैठक में एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया, एसडीएम बिहारी सिंह, नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक शर्मा, सीएसपी देवास कोतवाली दिशेष अग्रवाल, सीएसपी बीएनपी संजय शर्मा, नगर निगम उपायुक्‍त डॉ. पुनीत शुक्‍ला, माताजी टेकरी के पुजारी, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत, नगर निगम, वन विभाग, यातायात, स्वास्थ्य विभाग, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा टेकरी पर नियमित रूप से आने वाले श्रद्धालुगण सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page