देवास

राज्य स्तरीय रग्बी कार्निवल में दिव्यांश चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

INFORM HUMAN देवास। शिक्षा और खेल गतिविधियों में हमेशा शहर का नाम रोशन करने वाले सरदाना इंटरनेशनल स्कूल के छात्र दिव्यांश चौधरी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तम प्रदर्शन कर टीम सहित प्रथम स्थान प्राप्त किया है।स्कूल की खेल प्रशिक्षका रश्मि ठाकुर ने बताया कि दिनांक 26 से 28 अगस्त तक LNCT कलचुरी (भोपाल) में राज्य स्तरीय रग्बी कार्निवल का आयोजन किया गया था।जिसमें देवास की टीम में दिव्यांश चौधरी ने हिस्सा लेकर उत्तम प्रदर्शन कर टीम सहित प्रथम स्थान प्राप्त स्कूल का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर स्कूल की प्राचार्य श्वेता सरदाना व स्कूल प्रबंधक ललित सरदाना सहित समस्त शिक्षकगण व स्टाफ ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page