देश

ISRO ने दुनिया को दिया तोहफा, सार्वजनिक किया चंद्रयान-3 मिशन का डाटा

[ad_1]

इसरो ने दुनिया को दिया चंद्रयान 3 का डेटा।- India TV Hindi

Image Source : PTI
इसरो ने दुनिया को दिया चंद्रयान 3 का डेटा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान यानी इसरो ने भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता की पहली वर्षगांठ पर दुनिया के लिए बड़ा तोहफा दिया है। इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन से जुड़े वैज्ञानिक डेटा को अनुसंधान करने वालों के शोध के लिए सार्वजनिक कर दिया है। आपको बता दें कि बीते साल 23 अगस्त को भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी क्षेत्र पर उतरा था। भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बना था। 

55 जीबी से ज्यादा डेटा सार्वजनिक

जानकारी के मुताबिक, इसरो ने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर पर लगे पांच पेलोड से हासिल 55 गीगाबाइट (जीबी) से अधिक डेटा दुनियाभर के अनुसंधानकर्ताओं के लिए सार्वजनिक कर दिया है। इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा है कि यह डेटा उन वैज्ञानिकों तक ही सीमित नहीं रहेगा जिन्होंने उन उपकरणों को बनाए थे, बल्कि इसे विश्लेषण के लिए देश और दुनिया के सभी शोधकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। 

चंद्रयान-3 डेटा सेट भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान डेटा सेंटर (आईएसएसडीसी) की नीति-आधारित डेटा पुनर्प्राप्ति, विश्लेषण, प्रसार एवं अधिसूचना प्रणाली (प्रदान) पोर्टल पर उपलब्ध हैं। प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा की सतह का स्थलीय रासायनिक विश्लेषण किया, जिससे चंद्रमा की उत्पत्ति एवं विकास की बेहतर समझ हासिल हुई है। यह जानकारी भविष्य में चंद्रमा पर अन्वेषण और संभावित संसाधन के उपयोग के लिए महत्वपूर्ण है।

 

Latest India News



[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page