देश

ये पूर्व प्रधानमंत्री नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, कहा- ‘अब 90 साल का हो गया हूं’

[ad_1]

HD Deve Gowda- India TV Hindi
Image Source : FILE
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा

बेंगलुरु: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं इसी बीच जनता दल (सेक्यूलर) के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी उम्र 90 साला हो चुकी है, इसलिए वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि वह चुनावों में उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार अवश्य करेंगे।

‘कुमारस्वामी के लोकसभा चुनाव लड़ने पर अभी फैसला नहीं’

मीडिया से बात करते हुए देवेगौड़ा ने कहा, “मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। मैं अब 90 साल का हो गया हूं। हमें जो भी सीटें मिलेंगी, जहां भी जरूरी होगा, मैं वहां जाऊंगा। मेरे पास बोलने की ताकत है और स्मरण शक्ति है। इसके साथ मैं प्रचार करूंगा।” वहीं जद (एस) के प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी के लोकसभा चुनाव लड़ने के संबंध में पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

पिछले साल सितंबर में एनडीए में शामिल हुई थी JDS 

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और देवेगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी की नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद जद (एस) पिछले साल सितंबर में बीजेपी के नेतृत्व वाले राजग में शामिल हो गई थी। जिसके बाद दोनों पार्टियों ने आगामी लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ने पर सहमति जताई थी। 

Latest India News

[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page