देवास

सेन थॉम एकेडमी का CBSE कक्षा 10 में शानदार प्रदर्शन

(5 छात्रों ने विभिन्न विषयों में प्राप्त किए पूरे 100 अंक)

INFORM HUMAN, DEWAS। सेन थॉम एकेडमी ने एक बार फिर CBSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित की है।

संस्थान की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक आदित्य गोयल ने 99.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। पाँच छात्रों ने विभिन्न विषयों में 100/100 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। आदित्य गोयल ने गणित और हिंदी में पूर्णांक प्राप्त किए, जबकि त्रिशा देवांगन और अविका श्रीवास्तव ने सूचना प्रौद्योगिकी में, पलकेश सांवलिया ने गणित में तथा प्रणव गंजिवाले ने डेटा साइंस में 100 में 100 अंक हासिल किए।

विद्यालय का समग्र परिणाम भी अत्यंत उत्कृष्ट रहा, जहाँ पाँच छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए। इनमें आदित्य गोयल (99.2%), अविका श्रीवास्तव (96.8%), त्रिशा देवांगन (96.8%), मुदिता उदैनिया (95.6%) और विवेक वाधवानी (95.2%) शामिल हैं।

कुल 18 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 60 छात्रों ने 80% से अधिक अंक हासिल किए, जो विद्यालय की निरंतर शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी छात्रों को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई दी। साथ ही, इस उपलब्धि में अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page