देवास

भारत अपनी स्वतंत्रता का अमृतकाल मना रहा है- गिरीश भालेराव

देवास। भारत अपनी स्वतंत्रता का अमृतकाल मना रहा है और प्रतिवर्ष 15 अगस्त को हम देशवासी स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। किसी भी देश के लिए आजादी की वर्षगांठ खुशी और गर्व का अवसर होता है। हम भी 15 अगस्त 1947 को आजाद हुए थे। लेकिन, भारत को जो स्वतंत्रता मिली थी, उसके साथ-साथ सौगात में हमें विभाजन रूपी विभीषिका का दंश भी मिला था। नए स्वतंत्र भारतीय राष्ट्र का जन्म विभाजन के हिंसक दर्द के साथ हुआ, जिसने लाखों भारतीयों पर पीड़ा के स्थायी निशान छोड़े।

      यह बात श्री गिरीश भालेराव ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कहीं। उन्होंने कहा कि  1947 में विभाजन के कारण मानव जाति के इतिहास में सबसे विनाशकारी विस्थापनों में से एक देखा गया। 15 अगस्त 1947 की सुबह ट्रेनों, घोड़े खच्चर और पैदल ही लोग अपनी ही मातृभूमि से विस्थापित होकर अपने अपने देश जा रहे थे। इसी बीच बंटवारे के दौरान भड़के दंगे और हिंसा में लाखों लोगों की जान चली गई। यह विचलित करनेवाली घटना थी, ऐसी भीषण त्रासदी थी, जिसमें करीब बीस लाख लोग मारे गए और डेढ़ करोड़ लोगों का पलायन हुआ था। यह विभाजन मानव इतिहास में सबसे बड़े विस्थापनों में से एक है, जिससे लाखों परिवारों को अपने पैतृक गांवों एवं शहरों को छोड़ना पड़ा और शरणार्थी के रूप में एक नया जीवन जीने के लिए मजबूर होना पड़ा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कन्हैया लाल रिझवानी ने संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार किसी सरकार ने विभाजन की विभीषिका को आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय त्रासदी की मान्यता देने का निर्णय लिया तो वह थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्ववाली भाजपा की सरकार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अगस्त 2021 को घोषणा की थी कि प्रतिवर्ष 14 अगस्त विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिवस के आयोजनों का उद्देश्य विभाजन रूपी विभीषिका की क्रूरता में दिवंगत हुई आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के साथ ही उन राजनीतिक शक्तियों एवं वैचारिक प्रेरणाओं के प्रति सजगता बनाए रखना भी होता है, जो समाज के लिए पुनः खतरा बन सकती हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी जीतू जिराती ने कहां की भारत के विभाजन की घटना देश के लिए बहुत दुर्भाग्य है और इसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य वक्ता गिरीश भालेराव, कन्हैया लाल रिझवानी, महेंद्रसिंह पंजाबी, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला भैरू सिंह अटारिया, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, बहादुर मुकाती सुरेंद्र वर्मा, शरद पाचुनकर, जिला महामंत्रीद्वय मनीष सोलंकी, पंकज वर्मा, इंदर सिंह ठाकुर, जुगनू गोस्वामी, मनोहर सिंह जाधव, राहुल गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक एवं पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव ने किया। अतिथियों का परिचय वरिष्ठ पार्षद अजय तोमर ने किया कार्यक्रम का आभार संजय दायमा ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page