.
Google search engine


देवास। आम आदमी पार्टी की 1 जुलाई को मेला ग्राउंड ग्वालियर में महारैली का आयोजन होने जा रहा है। महारैली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ग्वालियर आ रहे हैं। महारैली में हिस्सा लेने के लिए जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा (मुन्नी सेठ) के नेतृत्व में जिलेभर से 500 से अधिक कार्यकर्ता ग्वालियर के लिए शुक्रवार को रवाना हुए। शर्मा ने बताया कि ग्वालियर चम्बल अंचल में इस महारैली के बाद चुनावी बिगुल का आगाज होगा। आम आदमी पार्टी ने चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। मप्र की तमाम विधानसभाओं से लोग अरविन्द केजरीवाल एवं भगवंत मान को सुनने 1 जुलाई को ग्वालियर पहुंच रहे है। आम आदमी पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जिस प्रकार विकास किया है उससे दिल्ली की जनता काफी खुश है। पंजाब में भी आम आदमी पार्टी ने विकास की गंगा बहा दी है। आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों को समझने एवं अरविन्द केजरीवाल व भगवंत मान को सुनने के लिए मप्र के कौने-कौने पार्टी के कार्यकर्ता व आमजन ग्वालियर पहुंचेगे।

.
Google search engine