देवास

अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी

INFORM HUMAN. देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में एवं प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजकुमारी मंडलोई के नेतृत्व में आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 10.05.2025 को आबकारी की सयुंक्त टीम ने ग्राम बरोठा एवं आसपास के जंगल,नाले में सर्चिंग की गई, जिसमे 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 2800 किलो ग्राम महुआ लाहन तथा एक मोटर साइकिल जब्त की गई। कुल 08 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए है। जब्त मदिरा एवं वाहन का मूल्य लगभग 348000 रुपये है।
कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव डी पी सिंह,विजय कुचेरिया,उमेश स्वर्णकार,कैलाश जामोद आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार दीपक धुरिया आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल,नितिन सोनी,निकिता परमार,अरविंद जिनवाल ,गोविंद,आशीष , सैनिक किशोर,अनिल चौहान,अनिल का सहयोग रहा। इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page