.
Google search engine
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में बोलते पीएम मोदी- India TV Hindi
Image Source : ANI
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में बोलते पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 180 देशों के सामने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का नेतृत्व करने पहुंचे। वहां पीएम मोदी ने पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के लॉन में ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूरी तैयारी की गई है। यहां दुनिया के 180 देशों के प्रतिनिधियों का जमावड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सभी ने योग किया। इस दौरान न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में पीएम मोदी ने कहा, हम यहां संयुक्त राष्ट्र में पूरी मानवता के मिलन बिंदु पर एकत्रित हुए हैं। मुझे बताया गया है कि आज यहां लगभग हर राष्ट्रीयता का प्रतिनिधित्व है। मैं इसके लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूं। योग का अर्थ ही है जोड़ना, आप सब एक साथ आ रहे हैं। यह योग के दूसरे रूप की अभिव्यक्ति है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा मुख्यालय में योग करते पीएम मोदी

Image Source : ANI

संयुक्त राष्ट्र महासभा मुख्यालय में योग करते पीएम मोदी

योग का मतलब जोड़नाः पीएम मोदी

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस कार्यक्रम में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि योग के लिए पूरी दुनिया आज इकट्ठा हुई है, योग का मतलब ही जोड़ना है। , “पिछले साल पूरी दुनिया 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए एक साथ आई थी। बाजरा एक सुपरफूड है। वह समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और पर्यावरण के लिए भी अच्छा है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को एक साथ देखना अद्भुत है योग के लिए फिर से साथ आएं।” लगभग नौ साल पहले यहीं पर संयुक्त राष्ट्र में मुझे 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव करने का सम्मान मिला था।

यूएन मुख्यालय में योग करते पीएम मोदी

Image Source : PTI

यूएन मुख्यालय में योग करते पीएम मोदी

योग कॉपी राइट और पेटेंट से मुक्त

प्रधानमंत्री ने कहा कि योग भारत से आया है, लेकिन यह कॉपीराइट, पेटेंट और रॉयल्टी भुगतान से मुक्त है। यह मरीजों के लिए औषधि है। उन्होंने कहा कि योग भारत की पुरानी परंपरा है। इसके बावजूद इस पर कोई कॉपीराइट नहीं है। यह सभी के लिए है। सभी प्राचीन भारतीय परंपराओं की तरह यह योग भी जीवंत और गतिशील है। योग जीवन का एक तरीका है। ये विचारों और कार्यों में सावधानी बरतने का एक तरीका है। ये स्वयं के साथ, दूसरों के साथ और प्रकृति के साथ सद्भाव से जीने का तरीका है।

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग करते पीएम मोदी

Image Source : ANI

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग करते पीएम मोदी

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष ने कहा योग हमें भौतिक रूप से बदलता है

वहीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष सबा कोरोसी ने कहा कि मैंने सीखा है कि जो शक्तियां ब्रह्मांड में और हमारे अंदर हैं वे एक ही नियम का पालन करती हैं और वह है संतुलन हासिल करना। योग हमें भौतिक रूप से बदलता है। मुझे अपनी बेटी पर भी गर्व है जो योग का काफी समय से अभ्यास कर रही है। मैं उसकी वजह से योग को और अच्छे से समझ पाया हूं। सबा कोरोसी ने कहा कि योग हमारे शारीरिक प्रदर्शन को बदल देता है, लेकिन यह हमारे अंदर अलग मानसिक और बौद्धिक प्रदर्शन को जगा सकता है। मैं योग का प्रशंसक रहा हूं। हमारी दुनिया को संतुलन और आत्म-नियंत्रण की जरूरत है। योग इसे हासिल करने के तरीकों में से एक है।

यह भी पढ़ें

शी जिनपिंग को तानाशाह बताने पर भड़का चीन, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को दिया ये जवाब

LAC और अरुणाचल का बदलेगा सीन! पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से “ब्रह्मफांस में फंसने वाला है चीन”

Latest World News

Source link

.
Google search engine