Oplus_131072
.
Google search engine

INFORM HUMAN देवास। उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा दृष्टिहीन कन्या केंद्र देवास पहुँचे। इस दौरान उन्होंने सभी संचालनकर्ताओ को बधाई देते हुए कहा कि आपके द्वारा पवित्र और पुण्य काम किया जा रहा है। ये कोई छोटा काम नहीं है, बहुत बड़ा काम है। आज मैने गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में भी विशेष बच्चों की प्रस्तुति देखी। बच्चों की प्रस्तुति देखकर में भावुक हो गया। समाज के सब लोगों को ये ईश्वरीय कार्य करना चाहिए। इतने बच्चों की परवरिश करना बहुत बड़ी बात है। इस पूण्य कार्य को सब को बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इस दौरान दृष्टिहीन कन्याओं द्वारा प्रस्तुतियां भी दी गई। केरल में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम में शामिल देवास की 04 खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया। साथ ही दृष्टिहीन कन्या केंद्र को 21 हजार रुपए की राशि प्रदान घोषणा की।

इस दौरान देवास जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद, सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, सुजावल जग्गात (आईपीएस), भेरूलाल अटारिया, जिला अधिकारीगण, कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगणों के अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

.
Google search engine