देवास

तोमर किड्स गुरुकुलम में वीर बाल दिवस मनाया

देवास। तोमर किड्स गुरुकुलम के नन्हे मुन्ने बच्चों ने वीर बाल दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर गुरुगोविंद सिंह जी के साहिबजादो का किरदार निभाकर उनके इस बलिदान को याद किया। इस अवसर पर डायरेक्टर अजयसिंह तोमर ने बच्चों को दोनों साहिबजादों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी के दोनों छोटे साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह को 26 दिसंबर 1705 को दीवार में जिंदा चुनवा दिया गया था। 21 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक इन्हीं 7 दिनों में गुरु गोविंद सिंह जी का पूरा परिवार कौम के लिए धर्म के लिए राष्ट्र के लिए बलिदान हो गया था। सभी ज्ञात-अज्ञात महावीर-बलिदानियों को याद करें जिनके कारण आज सनातन संस्कृति बची हुई है। प्रिंसीपल पूजा तोमर ने बताया कि इसके माध्यम से बच्चों में शिक्षा, ज्ञान के साथ संस्कार, संस्कृति, बलिदान और देशभक्ति की भावना उत्पन्न करना हमारा उद्देश्य है। गुरू गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादो के साहस और देशभक्ति के साहसिक कार्यों से बच्चों को परिचित कराने और उन्हें प्रेरित करने के उद्देश्य मनाए जाने वाले वीर बाल दिवस पर शत शत नमन। नन्हे मुन्ने बच्चों में देशभक्ति और साहस को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तोमर न्यूजर्सी किड्स प्लेस्कूल में बच्चों द्वारा चार साहिबजादों का किरदार निभाकर उन्हें याद किया किया गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page