देवास

गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व धूमधाम से मना, गुरुद्वारे में हुए धार्मिक आयोजन

देवास। कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्री गुरु नानक देव जी का 555 वा प्रकाश पर्व एबी रोड गुरुद्वारा साहिब में मनाया गया। शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई। दोपहर 12 बजे से 3 तक कीर्तन दीवान सजाए गए। जिसमें लुधियाना का जत्था भाई रमिनदर सिंह, पवनदीप सिंह, हजूरी जत्था अमर सिंह खालसा द्वारा कीर्तन गायन किया गया इसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर हुआ। 

प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत, नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगम सभापति रवि जैन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज राजानी, पूर्व देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर, रेखा वर्मा, सुभाष शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अजय गुप्ता, राहुल भौमिक, विमल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, धनेंद्र जी, विश्व हिंदू परिषद से खगेंद्र जी, उमेश पाराशर, योगेश रघुवंशी, संदीप चौबे, प्रेस क्लब अध्यक्ष ललित शर्मा, सचिव शेखर कौशल, पत्रकार सुनील पांडे, पार्षद संजय दायमा, गणेश पटेल, धर्मेंद्र सिंह बेस, अर्जुन चौधरी, भरत चौधरी, चामुंडा सेवा समिति के रामेश्वर जलोदिया, रितेश त्रिपाठी, प्रयास गौतम, पार्षद प्रतिनिधि राहुल पवार आदि उपस्थित थे। जिनका स्वागत समिति द्वारा किया गया। रात्रि में दीवान पुनः सजाया गया जो की रात्रि 9:00 बजे से लेकर 1:30 बजे तक लुधियाना पटियाला दिल्ली के कीर्तनकारियों द्वारा कीर्तन गायन किया गया। भव्य आतिशबाजी की गई फूलों की बरखा की गई। बड़ी संख्या में हिन्दू सिख सिंधी समुदाय ने गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। समाज के अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह खनूजा, सचिन गुरचरण सिंह सलूजा द्वारा शहर वासियों को बधाई दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page