.
Google search engine


Shivraj Singh Chauhan- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयान पर निशाना साधा है और कहा है कि देश की छवि खराब करने की कोशिश देशद्रोह जैसी सीमा में ही आता है। लेकिन ये ऐसे नेता हैं जो कुंठाग्रस्त हैं, उनके मन में बीजेपी, संघ और मोदी विरोध करते करते देश का ही विरोध करने लगे।

शिवराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का ये व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा तो करते हैं, लेकिन वो कभी ना भारत से जुड़ पाए, ना भारत की जनता से जुड़ पाए, ना यहां की संस्कृति, जीवनमूल्य और परंपराओं से जुड़ पाए।

शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं और नेता प्रतिपक्ष का पद, जिम्मेदारी का पद होता है, मैं राहुल को याद दिलाना चाहता हूं कि जब अटल बिहारी वाजपेयी नेता प्रतिपक्ष थे, नरसिंह राव प्रधानमंत्री हुआ करते थे। तब कई मामलों में भारत का प्रतिनिधित्व अटल करते थे। देश के बाहर कभी भी नेता प्रतिपक्ष ने देश की छवि खराब करने की कोशिश नहीं की, लेकिन ये ऐसे नेता हैं जो कुंठाग्रस्त हैं।

देश के बाहर कांग्रेस और बीजेपी नहीं होती: शिवराज

शिवराज ने कहा कि लगातार तीसरी बार पराजय के कारण उनके मन में बीजेपी, संघ और मोदी विरोध बैठ गया है, और वो विरोध करते करते देश का ही विरोध करने लगे। देश के बाहर कांग्रेस और बीजेपी नहीं होती, देश के अंदर हम मुद्दों पर लड़ सकते हैं, लेकिन देश के बाहर केवल भारत होता है। लगातार राहुल गांधी देश की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और देश की छवि खराब करने की कोशिश देशद्रोह जैसी सीमा में ही आता है। 

शिवराज ने कहा कि मैं भी अमेरिका गया था, जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तो मुझसे अमेरिका में पूछा गया था कि, क्या भारत के प्रधानमंत्री अंडर अचीवर हैं। मैंने कहा था, वो भारत के प्रधानमंत्री हैं, और हमारा प्रधानमंत्री कभी भी अंडर अचीवर नहीं हो सकता। एक भावना राष्ट्र प्रेम की होती है, और संविधान पर हमले किसने किए। इमरजेंसी किसने लगाई, संविधान को तार-तार करने का पाप किसने किया। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा तो करते हैं, लेकिन वो कभी ना भारत से जुड़ पाए ना भारत की जनता से जुड़ पाए, ना यहां की संस्कृति, जीवनमूल्य और परंपराओं से जुड़ पाए। राहुल गांधी जी का ये व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

Latest India News





Source link

.
Google search engine