देवास

हम सबको पानी संचय के प्रयासों को प्राथमिकता पर अपनाना होगा-विधायक गायत्री राजे पवार

INFORM HUMAN देवास। देश के अलग अलग हिस्सों से इन दिनों जिस तरह पानी की कमी के समाचार सामने आ रहे है हमें वे बीते दिन याद आते हैं जब हमारे अपने शहर के लोग भी जलसंकट का सामना कर रहे थे। स्व महाराज साहेब के समय में रेल से देवास के नागरिकों के लिए पानी लाया गया था ये भी सबको याद होगा । आज फिर समय कि मांग है कि दिनों दिन कम होते पानी और बढ़ती जरूरतों को देखते हुए  हम सबको पानी संचय के प्रयासों को प्राथमिकता पर अपनाना होगा। ये बात विधायक गायत्री राजे पवार ने कही।विधायक राजे, भाजपा नेत्री डॉक्टर ़मनीषा बापना जी के निवास पर अमृत संचय अभियान के तहत लगे पहले वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के अवलोकन के लिए उपस्थित थीं। 
 शहर में इन दिनों प्रशासन,निगम और सामाजिक संस्थाओं के द्वारा सामूहिक रूप से चलाए जा रहे अमृत संचय अभियान के भूजलविद् सुनील चतुर्वेदी ने अपनी बात रखते हुए उपस्थितों को विस्तार से यह बताया कि आने वाले सालों में पानी की कमी और बढ़ती मांग के बीच पानी बचाना क्यों जरूरी है।शहर में व्यक्तिगत और सामुहिक प्रयासों से वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से करोड़ों लीटर पानी बचाया जा सकता है।

भाग्योदय क्रिएटिव एक्टिविटी की डायरेक्टर डॉ मनीषा बाफना एवं एडवांस बाफना मेडिस्कैन सेंटर के प्रमुख डॉ प्रमोद कुमार बापना जी के नेतृत्व में देवास का पहला रूफ वाटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया। आप दोनों इस अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर उन में जागरूकता फैलाने एवं लगवाने की प्रेरणा देते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधीश ऋषव गुप्ता ने दिल्ली,बैगलोर में पानी की कमी से जूझते लोगों के उदाहरण के साथ यह कहा कि आने वाले समय में पानी की कमी का निदान भी हम सबके पास है । हम बारिश के मौसम में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का उपयोग कर के वर्षा जल संचय करके जिले का जल स्तर बढ़ा सकते है। साथ ही पानी का अपव्यय रोक कर भविष्य को सुरक्षित कर सकते है।
कार्यक्रम में महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी,ओम जोशी एवं श्री राजेश जी जैन जो की आदेश्वर श्वेतांबर जैन मंदिर के अध्यक्ष है वे भी उपस्थित थे । आरंभ में डॉ प्रमोद कुमार बापना और श्रीमती मनीष बापना
द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अमृत संचय अभियान के मोहन वर्मा, श्रीकांत उपाध्याय,विपिन पंड्या,गंगासिह सोलंकी,सफिया कुरैशी सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page