देश

छत्तीसगढ़ में एक और एनकाउंटर, सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को किया ढेर

[ad_1]

Chhattisgarh encounter- India TV Hindi

Image Source : PTI (FILE)
छत्तीसगढ़ एनकाउंटर

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर की खबर है। जानकारी के मुताबिक एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। घटनास्थल से बड़ी तादाद में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।

नारायणपुर में सात नक्सली ढेर

बता दें कि इससे पहले बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर जिले के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में सात नक्सलियों को ढेर कर दिया था। नारायणपुर जिले के एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि नारायणपुर-बीजापुर जिले के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा तथा बस्तर जिले के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के संयुक्त दल को 21 मई को गश्त के लिए रवाना किया गया था।

गश्त के दौरान नक्सलियों ने की गोलीबारी

एसपी ने बताया कि गश्त के दौरान यह दल बृहस्पतिवार दिन में 11 बजे जब इलाके में था तो नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।  सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच देर तक मुठभेड़ जारी रही। इस एनकाउंटर सात नक्सली मारे गए।  घटनास्थल हथियार भी बरामद  किए गए ।

इस साल 100 से ज्यादा नक्सली मारे गए

बता दें कि इस साल राज्य में सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में अब तक 113 नक्सली मारे जा चुके हैं। इससे पहले 10 मई को बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए थे। वहीं, 30 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन महिलाओं सहित 10 नक्सली मारे गए थे। इसके अलावा, सुरक्षाबलों ने 16 अप्रैल को कांकेर जिले में मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया था।

 

Latest India News



[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page